फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Religion walls crumbling in aid

मदद में टूट रहीं मजहब की दीवारें

Wed, 20 May 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Religion walls crumbling in aid
रामपुरा, एट, आटा। जब-जब देश पर कोई संकट आता है तो लोग एकजुट हो जाते हैं। कोरोना महामारी के वक्त भी ऐसा ही दिख रहा है। मजहबों की दीवारें तोड़कर लोग दूसरों की मदद को आतुर हैं। गली-मोहल्लों में कोई तो सड़क-हाईवे पर समाजसेवी राहगीरों और जरूरतमंदों की हरसंभव सहायता कर रहे हैं।
विज्ञापन

रामपुरा संवाद के मुताबिक, जगम्मनपुर के व्यापारी मुस्तकीम ने बताया कि गांव कस्बों में अभी भी कई ऐसे परिवार है, जिनका काम-धंधा लॉकडाउन के चलते बंद पड़ा है। ऐसे लोगों की मदद का बीड़ा उठाया है। अपने साथियों के साथ मिलकर टीहर में दो परिवारों को जगम्मनपुर में और 14 परिवारों को टीहर गांव जाकर राशन सामग्री वितरित की है। इसी तरह गुलाम मुस्तफा, नूरी, हुसैनी मस्जिद के इमाम जरीफ, जमील बजाज, आमीर आदि ने भी अब तक 20 जरूरतमंद परिवारों को राशन पहुंचाया है।
विज्ञापन

आटा संवाद के मुताबिक क्षेत्र के युवा आशू दिवेदी, सकील अहमद, जीतेंद्र वर्मा, पवन द्विवेदी, राम प्रकाश और चांद बाबू आदि भी सुबह से ही हाईवे पर पूड़ी-सब्जी और पानी के पाउच लेकर खड़े हो जाते हैं। हर आते जाते मजदूरों की मदद कर रहे हैं। आटा टोल पर ही अनीसउद्दीन, कैलाश सैनी, मूलचंद्र, विश्वकर्मा, नूरुद्दीन, जगदीश साहू, जावेद खां आदि ने भी प्रवासी मजदूरों को रोककर उनके हाथों में हलवा, दूध पैकेट, बिस्कुट व नमकीन थमाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एट संवाद के मुताबिक ग्राम पिरौना में गणेश सेवा समिति की ओर से कैंप लगाकर गुजरने वाले मजदूरों की मदद की जा रही है। उन्हें खाने पीने के सामान के अलावा साबुन, तेल, सैनिटाइजर व मंजन आदि का भी वितरण किया जा रहा है। समिति उपाध्यक्ष लोकेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कोंच नगर मैं सीता रसोई भी संचालित की जा रही है। जिसमें हरीश्चंद्र तिवारी, सुशील, मिरकू महाराज, सुधीर सोनी, अमित यादव, जगराम यादव आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed