फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Receiving blankets and delight the face of the poor

कंबल पाकर खिल उठे गरीबों के चेहरे

Fri, 08 Jan 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
अमर उजाला ब्यूरो जालौन Updated Fri, 08 Jan 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Receiving blankets and delight the face of the poor
कोंच बस स्टैंड स्थित एसआर इंटर कालेज में गरीबों एवं असहाय लोगों को कंबल बांटा गया। कंबल पाकर ठंड से कांप रहे गरीबों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ठडे़श्वरी मंदिर के महंत सिद्धराम दास महाराज ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद व्यक्तियों की समय पर मदद करने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है।
विज्ञापन




इस सर्दी के मौसम गरीबों और असहायों को कंबल देने से वह रात में चैन की नींद सो सकेंगेे। इस मौके पर प्रबंधक अशोक राठौर, प्रधानाचार्य रमाकांत दुबे, पवन शर्मा, सत्येंद्र पाठक, संतोष गोस्वामी आदि मौजूद रहे। उधर, कदौरा प्रतिनिधि के मुताबिक कदौरा ब्लाक के गांव बबीना में गुरुवार को दो दर्जन गरीबों को कंबल बांटा गया।
विज्ञापन




कंबल पाकर ठंड से ठिठुर रहे लोगों के चेहरे खिल उठे। एसडीएम कालपी के निर्देश पर गांवों में कंबल वितरित किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को बबीना के ग्राम प्रधान गौरव उपाध्याय के आवास पर लेखपाल मुन्नालाल ने गांव केे राजाराम, बसोधर, बैजनाथ, कलकाई, लीलावती, हबीवन, पार्वती समेत दो दर्जन लोगों को कंबल वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर, कोंच में गुरुवार को नहर निरीक्षण भवन प्रांगण में एसडीएम संजयकुमार सिंह व तहसीलदार जितेन्द्रपाल की मौजूदगी में पांच दर्जन गरीबों को कंबलों का वितरण सपा जिलाध्यक्ष चौधरी धीरेंद्र यादव के हाथों कराया गया। इस दौरान पार्टी नगर अध्यक्ष गुफरान अहमद सिद्दीकी, जिपं सदस्य महंत कृष्णपाल सिंह गुर्जर, महिला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed