फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ready administration , will today counting

प्रशासन तैयार, आज होगी मतगणना

Sat, 31 Oct 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Sat, 31 Oct 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
Ready administration , will today counting
पंचायत चुनावों में मतगणना के दौरान व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए प्रशासन की ओर से शनिवार को दिन भर कवायद जारी रही। जिलाधिकारी और एसपी ने रविवार को शांतिपूर्ण मतगणना के मद्देनजर दिन भर तैयारियों का जायजा लिया। कर्मचारियों की ड्यूटी भी निर्धारित कर इसकी सूची ब्लाकों में भेज दी गई। रविवार सुबह ही मतगणना स्थल पर
विज्ञापन


कर्मचारियों की सूची चस्पा कर दी जाएगी। चार चरणों में विभिन्न सीटों पर उपद्रव और अशांति को देखते हुए आला अधिकारी रविवार को होने वाली मतगणना को लेकर खासे सतर्क हैं। मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो इसके लिए जिले के सभी आलाधिकारी सोमवार को पूरे दिन व्यवस्था करने में जुटे रहे। देर शाम तक बैठकों का दौर जारी रहा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बैठक कर एनआईसी से सीधे ऑनलाइन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई। किस कर्मचारी को किस ब्लाक की कौन सी टेबल पर लगाया जाएगा, इसकी सूची तैयार कर ब्लाकों में भेज दी गई है। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी रामगणेश, रिटर्निंग अधिकारी आनंद कुमार आदि मौजूद रहे। रविवार को मतगणना से पहले ब्लाकों में कर्मचारियों की सूची चस्पा कर दी जाएगी। इसके आधार पर ही सुबह आठ बजे कर्मचारी अपनी-अपनी टेबल पर मतगणना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना
मतगणना दो पालियों में होगी। पहली पाली में सुबह आठ से शाम आठ बजे तक मतगणना होगी। दूसरी पाली में शाम आठ बजे से मतगणना पूरे होने तक कार्य चलेगा। डकोर ब्लॉक की मतगणना उरई में करमेर रोड स्थित जीआईसी में होगी। यहां पर मतगणना के लिए 22 टेबल बनाई गई हैं। प्रत्येक टेबल पर पांच कर्मचारी व दो सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। इसके अलावा दस प्रतिशत मतगणना कर्मचारी रिजर्व में रखे गए हैं।


सुरक्षा के हैं कडे़ इंतजाम
मतगणना के दौरान किसी प्रकार का बवाल न हो सके, इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतगणना के लिए 750 सिपाही, 850 होमगार्ड, 200 पीआरडी जवान, एक कंपनी पीएसी, 80 दरोगा, पांच सीओ को लगाया गया है। यह मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed