फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   raptisager train late

Jalaun News: सात घंटे से अधिक देर से आई राप्तीसागर एक्सप्रेस

Fri, 11 Apr 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 11 Apr 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
raptisager train late
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड पर कानपुर से झांसी की ओर जाने वाले यात्रियों को सफर करने में अभी 20 दिन और परेशानी होगी। गुरुवार को लखनऊ की ओर से परिवर्तित मार्ग से आने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सात घंटे से अधिक देर से आई। जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
गुरुवार को गोरखपुर से तिरुअनंतपुरम जाने वाली ट्रेन नंबर 12511 राप्तीसागर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 7 घंटे 24 मिनट देरी से आई। मुंबई से गोरखपुर की ओर जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह के 8: 13 बजे के स्थान पर शाम को 7:55 बजे 11 घंटे 42 मिनट देरी से चल रही है।
विज्ञापन

गोरखपुर से पनवेल जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस 6 घंटे 10 मिनट, मुंबई से गोरखपुर जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 4 घंटे 31 मिनट, पनवेल से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 15066 अपने निर्धारित समय से 4 घंटे देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई से सीतापुर जाने वाली ट्रेन नंबर 12107 एक घंटे 30 मिनट, वलसाड से कानपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 12943 उद्योगकर्मी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 3 घंटे 13 मिनट देरी से आई। इन ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को कई घंटे प्लेटफार्म पर गुजारने पड़े। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि कानपुर उन्नाव गंगापुल पर मरम्मत कार्य तेजी पर हो रहा है। काम जल्द होते ही ट्रेनों का आना-जाना समय से हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed