फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   rape,police,woman,DM,kalpi

भटकती रही दुष्कर्म पीड़िा

Sun, 05 Jun 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
rape,police,woman,DM,kalpi
उरई। रेप पीड़िता (किशोरी) पुलिस की लापरवाही की वजह से मेडिकल परीक्षण के लिए शनिवार को देर रात तक परेशान हुई। इस मामले की शिकायत जब जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से की गई तो वह भी मेडिकल कालेज पहुंच गई। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी की और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद पीड़िता का मेडिकल हुआ।
विज्ञापन

चुर्खी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि एक जून को पप्पू कुशवाहा निवासी सोहरापुर चुर्खी ने उसके घर में घुसकर 13 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। जब वह मामले की शिकायत करने पहुंचा तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इसी मामले में शनिवार को दुष्कर्म पीड़िता का परीक्षण कराने के लिए पुलिस उरई पहुंची थी।
विज्ञापन

पुलिस किशोरी को लेकर सीधे मेडिकल कालेज पहुंच गई। मेडिकल कालेज की ओर से उसका डाक्टरी परीक्षण करने से इनकार कर दिया। मेडिकल कालेज प्रशासन ने कहा कि वह इसके लिए अधिकृत नहीं हैं। इस तरह के मामलों की जांच जिला अस्पताल में की जाती है। देर रात में यह मामला जिलाधिकारी तक पहुंचा। वह कालपी में समाधान दिवस में भाग लेकर लौट रहीं थीं। इस कारण वहां से वह सीधे मेडिकल कालेज पहुंचीं। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली। मेडिकल प्रशासन ने उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया। उसके बाद उन्होंने सभी संबंधित पक्षों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed