{"_id":"58cacd824f1c1b702132a009","slug":"rape-attempts-from-female-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत गई महिला से रेप का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत गई महिला से रेप का प्रयास
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
Updated Thu, 16 Mar 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटरा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को खेत पर दो युवकों ने दबोचकर रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट भी की। महिला के शोर मचाने पर आसपास खेताें पर काम कर रहे लोग आ गए, जिन्हें देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो के खिलाफ छेड़खानी व मारपीट की रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है। आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन
महिला ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम करीब चार बजे वह अपने खेत में सरसाें की फसल काट रही थी। तभी नुनसाई गांव निवासी वीरदास व राजू आए और उसे पीछे से दबोच लिया। दोनों ने उसके साथ रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट की। चीख पुकार सुनकर आसपास खेताें पर काम कर रहे लोग मौके पर आ गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। महिला ने बताया कि दोनाें अपराधी प्रवृत्ति के हैं और पहले भी कई महिलाआें के साथ बदसलूकी कर चुके हैं। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
किशोरी से छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज
कालपी कोतवाली के एक मुहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 मार्च की शाम करीब छह बजे उसकी 16 वर्षीय पुत्री घर में अकेली थी। तभी रायड़ गांव निवासी रुप सिंह अपने साथी हीरालाल के साथ घर में घुस आया और बेटी से छेड़खानी की। पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन