फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Rampura State Fort is attracting foreigners

Jalaun News: विदेशियों को भा रहा रामपुरा रियासत का किला

Mon, 23 Dec 2024 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 23 Dec 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Rampura State Fort is attracting foreigners
रामपुरा (जालौन)। नगर में स्थित रियासती किला व हेरिटेज होटल में विदेशी सैलानियों का आना शुरू हो गया हैं। सैलानियों द्वारा नगर के बाजार व आसपास के ऐतिहासिक स्थलों को देखा। दो दशक पहले किसी ने कल्पना नहीं की होगी कि रामपुरा जैसे बीहड़ क्षेत्र में भविष्य में जर्मनी,लंदन, नीदरलैंड व डेनमार्क से भी विदेशी पर्यटक आएंगे। इस सपने को साकार करने में जुटे हैं रामपुरा रियासत के राजा कुंवर केशवेंद्र सिंह जूदेव।
विज्ञापन

राजा जूदेव पिछले कई वर्षों से रामपुरा को पर्यटन के मानचित्र पर अंकित करने में जुटे हैं। रामपुरा स्थित किले को हेरिटेज होटल का दर्जा प्राप्त है। देश व विदेश से घूमने आने वाले पर्यटक किला रामपुरा आकर किले के सौंदर्य को देखते हैं और अपने कैमरों में किले की फोटो को संग्रहित करते हैं। शनिवार को रामपुरा रियासत के राजा कुंवर केशवेंद्र सिंह जूदेव व रानी पद्मावती सिंह के साथ डेनमार्क से आए विदेशी सैलानी वेस्टर रुडोल्फ, वेस्टर मारिएके, वेस्टर लूकस व वेन वलिज्में अलेक्जांडर ने कस्बे के बाजार में भ्रमण किया और छिटपुट खरीदारी भी की।
विज्ञापन

फिर महिलाओं ने चूड़ियां खरीदीं और कुम्हार के यहां जाकर चॉक चलाई। रामपुरा देहात क्षेत्र के खेतों में गुड़ बनता देखा और उसका स्वाद भी लिया। बोलीं, वैरी स्वीट व वैरी टेस्टी। पुरुष सैलानियों ने नगर के बाजार में बृजेंद्र यागिक की दुकान पर देशी तरीके से होने वाली सेविंग भी कराई। जिसके बाद नगर में लगे मेले में भी सैलानियों ने भ्रमण किया। वहां चल रही नौटंकी भी देखकर खूब तालियां बजाई। सैलानियों ने जगम्मनपुर का किला व पचनद पर नदियों के संगम के साथ बाबा साहब व करनखेरा मंदिर की प्राकृतिक सुंदरता को देख भारत की सभ्यता व धार्मिक प्रवृत्ति व स्थलों को देख काफी प्रसन्न हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed