फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ramlila

राम, भरत, लक्ष्मण व शत्रुघ्न प्रगटे

Mon, 26 Sep 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 26 Sep 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
ramlila
ramlila - फोटो : अमर उजाला
नगर में 164 साल पुरानी रामलीला का शुभारंभ सोमवार को राम प्राकट्योत्सव के साथ हो गया। दोपहर एक बजे नगर के दर्जन भर विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक रीति से अनुष्ठान कराकर राम का अनुजों भरत, लक्ष्मण व रिपुदमन सहित अवतरण कराया गया। बैंड बाजों के बीच जैसे ही भगवान का प्राकट्य हुआ, गोले दागे जाने लगे। श्री धर्मादा रक्षिणी सभा द्वारा संचालित
विज्ञापन


कोंच की ऐतिहासिक रामलीला का 164वां महोत्सव सोमवार को भगवान राम के प्राकट्य के साथ शुरू हो गया। मानिक चौक स्थित श्री रामलीला भवन पर दोपहर रंगमंच आचार्य पं. ज्वालाप्रसाद दीक्षित के प्रधान आचार्यत्व में पंडितों रमेश पटैरया, लल्लूराम मिश्रा, राजाराम सौनकिया, रामसिया आचार्य, नवनीत मिश्रा शास्त्री, संजय रावत, संतोष त्रिपाठी, राजेश
विज्ञापन


दीक्षित, रूपेश तिवारी, मुकेश तिवारी, राघवराम शास्त्री, अनुज तिवारी, कमलेश दुवे, पुजारी नृसिंह मंदिर व मुकेश तिवारी ने समवेत रूप से वैदिक अनुष्ठान कराए। यजमान अतुल कुमार चतुर्वेदी रहे। रामलीला समिति के अध्यक्ष सुधीर सोनी, मंत्री सीताशरण पंचम पटेल ने भी आहुतियां दीं। इसके बाद सभी मूर्तियों को झूले में विराजमान कर उनकी आरती सभा के
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष केशव बबेले, मंत्री राकेश अग्रवाल, पुरुषोत्तमदास रिछारिया, संजय सोनी, रमेश तिवारी, मिरकू महाराज, हरिश्चंद्र तिवारी, नरोत्तम स्वर्णकार, राजू गुप्ता, कल्लू यादव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मूलचंद्र निरंजन, प्रदीप गुप्ता, अमित उपाध्याय, सुनीलकांत तिवारी आदि के द्वारा उतारी गई। रामावतरण की शुभ सूचना गोले दाग कर नगरवासियों को दी गई। इस दौरान


चंद्रशेखर नगाइच, संतोषकुमार तिवारी, रामसहाय सेठ, मुन्नालाल लोहेबाले, रामकुमार अग्रवाल, नवनीत गुप्ता, पवन अग्रवाल, मुन्नालाल चौधरी, अभिषेक रिछारिया, लालसिंह यादव, शीलू चाचा, अजय गोयल, मिथलेश गुप्ता, शंकरलाल ढेरीबालेे, सूर्यदीप सोनी, मृदुल दांतरे, आशुतोष रावत सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed