फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Radha tops in Pinky, Charka Throw in Gola throw

गोला फेंक में पिंकी, चक्का फेंक में राधा अव्वल

Wed, 13 Dec 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जालाौन
अमर उजाला ब्यूरो , जालाौन Updated Wed, 13 Dec 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Radha tops in Pinky, Charka Throw in Gola throw
बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कार देते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला

राजकीय इंटर कालेज उरई के क्रीड़ास्थल में चल रही जनपदीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिताओं का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में गोला फेंक, चक्का फेंक, सुलेख, खो-खो, दौड़, कबड्डी सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। प्रतियोगिता के चैंपियन प्राथमिक बालिका में मुस्कान महेबा, बालकों में सूर्य प्रकाश महेबा रहे। व्यक्तिगत चैंपियनशिप सना खातून उरई और सोनाली महेबा रहीं। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने विजयी छात्र, छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए।

विज्ञापन


बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को हुई गोला फेंक में पिंकी प्रथम, पूनम द्वितीय, रामा तृतीय रहीं। चक्का फेंक में राधा प्रथम, पिंकी द्वितीय, रचना तृतीय रहीं। योग में डकोर प्रथम, जालौन द्वितीय, रामपुरा तृतीय रहा। प्राथमिक स्तर की चार सौ मीटर दौड़ में जूली प्रथम, अंशिका द्वितीय, नेहा तृतीय रहीं। सुलेख में शिल्पी प्रथम, भैरवदीप द्वितीय, अमन तृतीय रहे। खो-खो में महेवा विजेता, डकोर उपविजेता रहा।
विज्ञापन


लंबी कूद में सूर्य प्रकाश प्रथम आदर्श द्वितीय रहे। उच्च प्राथमिक गोला फेंक में खुशबू प्रथम, शीलम द्वितीय, गोला फेंक में राधा प्रथम, शिवानी द्वितीय रहीं। छह सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में नरेश प्रथम, नीलेश द्वितीय, सचिन तृतीय रहे। कबड्डी में बालक में महेवा विजेता, जालौन उप विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लाक चैंपियन महेवा, उप चैंपियन डकोर रही। मुख्य अतिथि विधायक गौरीशंकर वर्मा, सीडीओ एसपी सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किए। इस दौरान बीएसए राजेश कुमार शाही, महेंद्र भाटिया, ममता स्वर्णकार, ठाकुरदास, वंदना गुप्ता, लक्ष्मीकांत रावत, संजय दुबे, सुंदर शास्त्री सहित तमाम शिक्षक, शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed