फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   put tilak on brother 's forehead

भाई के माथे पर लगाया रक्षा तिलक

Fri, 13 Nov 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
अमर उजाला ब्यूरो जालौन Updated Fri, 13 Nov 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
 put tilak on brother 's forehead
नगर में सुबह से ही भाई दूज पर्व की रौनक रही। घर-घर बहनों ने अपने भाई की दीर्घायु की कामना के साथ उन्हें रक्षा तिलक लगाया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक कर उनके दीर्घायु की कामना की। वहीं भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार भेंट कर रक्षा का वचन दिया।
विज्ञापन



 महिलाओं ने घर के मुख्य दरवाजे पर दौज महारानी की पूजा की। इसके अलावा व्यापारियों ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों में दूूज पूजा की। वहीं दूज पूजन के बाद ही व्यापारिक प्रतिष्ठान खुल गए और बसों आदि वाहनों का संचालन भी शुरू हो गया।
विज्ञापन



कोंच में दीपावली का पांचवां और अंतिम चरण भैया दूज शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने घरों के बाहर दौज महारानी की पूजा की, व्यापारिक प्रतिष्ठानों में दौज की पूजा के साथ ही व्यवसायिक कार्य प्रारंभ हो गए। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक कर लम्बी आयु की कामना की और भाइयों ने रक्षा का वचन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




महिलाओं ने घरों के दरवाजों पर गोबर से दौज महारानी बनाईं और घर की अन्य महिला सदस्यों, बहुओं, बेटियों के साथ मिल कर दौज महारानी की पूजा की। खास बात यह है कि पुरुषों के लिए यह पूजा देखना और इसकी कहानी सुनना वर्जित है।



 भैया दूज पर बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक कर उनका मुंह मीठा कराया और उनकी दीर्घायु की कामना की, भाइयों ने भी उन्हें उपहार देकर उनकी रक्षा करने का वचन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed