फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   puspak ke ac coach me kharabi

पुष्पक एक्सप्रेस के एसी कोच में आई खराबी

Wed, 09 Nov 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
puspak ke ac coach me kharabi
उरई (जालौन)। लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस से एसी कोच में आई तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन 20 मिनट उरई स्टेशन पर खड़ी रही। तकनीकी स्टाफ ने कोच में आई खराबी को दूर किया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह 2:32 बजे पुष्पक एक्सप्रेस उरई स्टेशन पर आकर रुकी। निर्धारित दो मिनट के स्टापेज के बाद ड्यूटी पर मौजूद डिप्टी एसएस डीके व्यास ने ट्रेन को ग्रीन सिग्नल दिया लेकिन ट्रेन नहीं बढ़ी। पता चला कि ट्रेन के एसी कोच में दिक्कत है। इस पर चालक ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम झांसी को दी। रेलवे के कैरिज एंड वैगन (सीएडडब्लू) स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर एसी कोच में आई खराबी को दूर किया। इसके चलते ट्रेन 2.32 बजे से 2.53 बजे तक खड़ी रही। यात्रियों को परेशानी हुई। यात्रियों ने बताया कि कानपुर स्टेशन पर भी इसी तरह की दिक्कत आई थी लेकिन वहां समस्या ठीक से दूर नहीं की गई। जिसका नतीजा यह हुआ कि उरई स्टेशन पर फिर से समस्या आ गई।
विज्ञापन

डिप्टी एसएस डीके व्यास ने बताया कि तकनीकी समस्या थी। एसी काम नहीं कर रहा था, खराबी को दूर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed