फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   puliya ke neche sav mila

- पुलिया के नीचे मजदूर का शव मिला, हड़कंप

Sat, 20 Feb 2021 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
puliya ke neche sav mila
घटनास्थल पर पुलिया पर खड़े होकर देखते ग्रामीण - फोटो : ORAI
माधौगढ़। पुलिया के नीचे मजदूर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि युवक मजदूर शराब का लती था, हो सकता है कि नशे की हालत में गिर गया होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

गोहन थाना क्षेत्र के गांव बिजदुआं निवासी मजदूर श्याम दोहरे (52) शराब का लती था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार शाम श्याम घर से निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार की सुबह भुजरिया तालाब के पास वनी पुलिया के नीचे उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया। खेत की ओर जा रहे किसानों ने पुलिया के नीचे पड़े श्याम को देख परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक मृतक की पत्नी केशकली की 10 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। बड़ा बेटा अरविंद अपनी पत्नी गुड़िया के साथ दिल्ली में मजदूरी करता है। वहीं छोटे पुत्र राघवेंद्र की मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह घर पर ही रहता है। श्याम के चचेरे भाई कामता ने बताया कि पत्नी की मौत के बाद से श्याम शराब का लती हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed