{"_id":"64c418ee4726a3b82300f804","slug":"public-hearing-room-will-be-made-in-all-police-stations-for-complainants-orai-news-c-224-1-ori1004-1446-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: फरियादियों के लिए सभी थानों में बनेंगे जनसुनवाई कक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: फरियादियों के लिए सभी थानों में बनेंगे जनसुनवाई कक्ष
Sat, 29 Jul 2023 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 29 Jul 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
उरई। जिले के सभी थानों में जनसुनवाई कक्ष बनवाएं जाएंगे। जिसके लिए शासन से बजट भी आ गया है। जिले के सभी थानों व कोतवालियों के लिए एक एक लाख रुपये जारी भी कर दिए गए हैं। जबकि उरई कोतवाली को दो लाख रुपये मिले हैं। जल्द ही थानों में जनसुनवाई कक्ष का निर्माण हो जाएगा। इनका निर्माण हो जाने से थाने पहुंचने वाले फरियादियों को सहूलियत होगी।
अब जिले के सभी थानों में जल्द ही जनसुनवाई कक्ष बन जाएंगे। जिससे थाना पहुंचने वाले फरियादियों को कक्षों में बैठाकर उनकी समस्या सुनी जाएगी। एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले के सभी थाना व कोतवालियों में जनसुनवाई कक्ष बनाने के लिए एक एक लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। जिससे जल्द ही कक्षों का निर्माण शुरु हो जाएगा। जिले के सभी थानों के लिए 20 लाख रुपये दिए गए हैं। जिनमें उरई कोतवाली को दो लाख व सभी को एक एक लाख रुपये जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि थाना कोतवाली में आने वाले फरियादियों के लिए यह व्यवस्था की जा रही है। जिससे उन्हें यहां वहां नहीं भटकना पड़े।