{"_id":"5c9fb3c5bdec2214314972f0","slug":"property-dealer-killed-three-injured-in-car-overturning","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार पलटने से प्रापर्टी डीलर की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार पलटने से प्रापर्टी डीलर की मौत, तीन घायल
Sat, 30 Mar 2019 11:53 PM IST
gaurav gaurav
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: gaurav gaurav
Updated Sat, 30 Mar 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त पड़ी कार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी हाईवे स्थित दुर्गा मंदिर के पास शनिवार सुबह लगभग चार बजे स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार महाराष्ट्र के मुंबई निवासी शारम, रफूक, रेहान अंसारी व मो. हासिम कार में फंस गए, हादसा होते देख उधर से निकल रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
जिसमें मो. हासिम (34) पुत्र अबू सलेम निवासी मन्सीक कंपाउंड भिवंडी, मुंबई की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य तीनों घायलों को सीएचसी कालपी में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद तीनों लोग नर्सिंग होम में इलाज कराने के लिए चले गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों ने बताया कि वह जौनपुर से कार से मुंबई जा रहे थे। मृतक मो. हासिम मुंबई में प्रापर्टी डीलर था।
विज्ञापन