फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   problem,hospital,record,boy,hot

अप्रैल में अंतिम दिन रिकार्ड तोड़ गर्मी, पारा पहुंचा 48

Sat, 30 Apr 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
problem,hospital,record,boy,hot
उरई। अप्रैल के अंतिम दिन तापमान ने रिकार्ड तोड़ दिया। बढ़ते पारे की जुगलबंदी के बीच भीषण गर्मी सितम ढा रही है। जालौन में सर्वाधिक 48 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

इस साल अप्रैल की शुरूआत से ही गर्मी का कहर शुरू हो गया था जो अंतिम दिन तक रहा। मौसम विशेषज्ञ पुरुषोत्तम कुशवाहा का कहना है कि यह अब तक का सर्वाधिक गर्म दिन रहा है। अप्रैल माह में 48 डिग्री तापमान कभी नहीं हुआ है। पारा 48 डिग्री पहुंचने पर सूरज के तेवरों से लोगों का बचना मुश्किल हो रहा था। बिना गमछा के घर के निकले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। जिला अस्पताल के डॉक्टर संजीव अग्रवाल का कहना है कि गर्मी से बचना चाहिए। विशेष रुप से छोटे बच्चों के लिए यह गर्मी खतरनाक है। सर्दी और गर्मी से बचाव करें। एसी कूलर से निकलकर एकदम धूप में न निकले। किसी तरह की समस्या होने पर चिकित्सक से सलाह लें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed