{"_id":"25162c9f229cf41665be1e2096680766","slug":"presiding-officers-and-voters-altercation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीठासीन अधिकारी व मतदाताओं में कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीठासीन अधिकारी व मतदाताओं में कहासुनी
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Sat, 28 Nov 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
जहां जनपद का प्रशासन मतदान कराने के लिए पूरी तरह से सतर्क था तो वहीं
विज्ञापन
दूसरी ओर विकास खंड रामपुरा के मतदान केंद्र बहराई पर तैनात पीठासीन
अधिकारी और मतदाताओं के बीच तनातनी रही। मतदाताओं का आरोप था कि पीठासीन
अधिकारी उन्हें मतदान नहीं करने दे रहे थे। इस बात को लेकर पीठासीन अधिकारी
और मतदाताओं के बीच तू, तू, मैं, मैं भी हुईं। बहराई
मतदान केंद्र पर अव्यवस्थाओं का दौर सुबह से ही चल रहा था। आरोप है कि पीठासीन अधिकारी राधेश्याम एक प्रत्याशी की मदद कर रहे थे। इसको लेकर कुछ मतदाताओं को परेशान किया जा रहा था। इस पर कई बार पीठासीन अधिकारी से ग्रामीणों की नोकझोंक हुई। तीन बजे मतदाताओं का सब्र टूट गया और पीठासीन अधिकारी पर आरोपों की झड़ी लगा दी। मामला
बिगड़ता, इसके पूर्व थानाध्यक्ष कैलिया प्रमोद कुमार मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणो की बात समझने के बाद उन्होंने अधिकारी से कहा कि आपकी नीति व सोच गलत है। इसके बाद पीठासीन अधिकारी ने लोगों को मतदान करने दिया। पीठासीन
अधिकारी पर एक प्रत्याशी से मिलीभगत का आरोप ग्रामीणों ने चिल्ला चिल्ला कर कराया। इस बारे में पीठासीन अधिकारी से जब बात की गई तो उन्होने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार एवं असत्य बताया।