फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Premanand has already said that he does not know Sanskrit: Mithlesh

प्रेमानंद अपने मुख से कह चुके मुझे संस्कृत नहीं आती : मिथलेश

Tue, 02 Sep 2025 02:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Premanand has already said that he does not know Sanskrit: Mithlesh
फोटो 32-पत्रकारों से बातचीत करते मिथलेश दास महाराज। संवाद - फोटो : samvad
कोंच (जालाैन)। श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के शिष्य आचार्य मिथलेश दास महाराज ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य द्वारा पिछले दिनों संत प्रेमानंद महाराज को लेकर कही गई बात पर कहा कि उन दोनों के बीच कोई विवाद ही नहीं है। विवाद तो तब होता जब जगद्गुरु द्वारा कही गई बात के प्रत्युत्तर में प्रेमानंद महाराज की ओर से कोई प्रतिक्रिया आती। गढ़ी स्थित गणेश पंडाल में उन्होंने कहा कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य ज्ञान मार्गी हैं और संत प्रेमानंद भक्ति मार्गी। ज्ञान परीक्षा लेता भी है और परीक्षा देता भी है जबकि भक्ति न परीक्षा लेती है और न ही देती है। ज्ञान की पीठ पर बैठकर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने एक बात कही है कि संत प्रेमानंद को संस्कृत का ज्ञान नहीं है। स्वयं प्रेमानंद कई बार अपने मुख से कह चुके हैं कि वह केवल कक्षा आठ तक पढ़े हैं और उन्हें संस्कृत नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed