फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Pregnant dies in labor room, uproar

सीएचसी के लेबर रूम में गर्भवती की मौत, हंगामा

Thu, 17 Oct 2019 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Pregnant dies in labor room, uproar
परिजनों से घटना की जानकारी करती पुलिस - फोटो : ORAI
कोंच(जालौन)। प्रसव के लिए सीएचसी पहुंची महिला की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजन करीब तीन घंटे तक शव लेकर अस्पताल में ही डटे रहे। काफी देर बाद पहुंची पुलिस ने जब तहरीर ली, तब जाकर परिजनों ने शव हटने दिया। कोतवाल ललितेश का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि घटना से कुछ देर पहले ही लखनऊ से आई टीम ने इसी सीएचसी में टीबी के मरीजों के इलाज की प्रगति भी जांची थी।
विज्ञापन

कोंच तहसील के ग्राम करयावली निवासी विष्णु अहिरवार ने बुधवार की सुबह नौ बजे अपनी पत्नी दिलासा (24) को सीएचसी कोंच में भर्ती कराया था। दिलासा को प्रसव होना था। उसकी सारी जांचें की गईं जो सामान्य निकलीं लेकिन दोपहर दो बजे के आसपास उसकी अचानक तबियत बिगड़ गई तो डॉक्टरों ने उसे उरई ले जाने की सलाह दी। परिजनों का आरोप है कि इसी बीच स्टाफ नर्सों ने विष्णु से कहा कि दस हजार रुपया खर्च होगा, डिलीवरी यहीं करा देंगे। इस पर दिलासा के परिजन राजी हो गए और नर्सें दिलासा को प्रसव कक्ष में ले गईं जहां करीब शाम चार बजे के आसपास संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई। पत्नी की इस तरह मौत हो जाने से आहत उसका पति विष्णु वहीं गश खाकर गिर पड़ा। दिलासा के साथ आए परिजनों और रिश्तेदारों को जब उसकी मौत का पता लगा तो उन्होंने हंगामा काटना शुरू कर दिया। उन्होंने इस पूरे मामले में लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मृतका का शव सीएचसी में ही रखा था और परिजन कोतवाली पहुंच गए हैं। परिजनों के मुताबिक दिलासा और विष्णु की शादी छह साल पहले हुई थी और उनके दो बेटियां भी हैं। इस बाबत सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके शुक्ला का कहना है कि रुपयों की मांग की बात गलत है। परिजनों ने ही विनती कर प्रसव कराने के लिए कहा था। फिर भी जांच की जाएगी। यदि कोई दोषी पाया गया तो कार्रवाई भी की जाएगी। वहीं, कोतवाल का कहना है कि परिजनों ने स्टाफ नर्सों के खिलाफ तहरीर दी है। लिहाजा जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दिलासा के ससुरालियों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन ने उनकी सारी खुशियां छीन ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed