{"_id":"1cd16c4e1adabfbafa78495f248ba518","slug":"prdani-nomination-for-election-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानी चुनाव के लिए नामांकन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानी चुनाव के लिए नामांकन आज से
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Sun, 15 Nov 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानी चुनाव के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। सोमवार से पहले चरण में
विज्ञापन
शामिल रामपुरा, माधौगढ़ व कुठौंद ब्लॉकों में नामांकन होंगे। जिला पंचायत
की तरह प्रधानी चुनाव में भी सभी व्यवस्थाएं यथावत रहेंगी। चुनाव की
तैयारियों को लेकर रविवार को जिलाधिकारी ने सभी आरओ व एआरओ की बैठक ली।
इसमें तैयारियों की समीक्षा की और पूरी पारदर्शिता के साथ
निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि जिला पंचायत चुनाव में लगाई गईं ड्यूटी प्रधानी चुनाव में भी यथावत रहेंगी। जो अधिकारी जहां तैनात थे, वहीं पर अब भी रहेंगे। कहा कि प्रधानी के चुनाव ज्यादा संवेदनशील होते हैं। इसलिए इसे ज्यादा गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। डीएम ने निर्देश दिए कि सोमवार से नामांकन
प्रक्रिया शुरू हो रही है। पहले चरण में रामपुरा, माधौगढ़ व कुठौंद ब्लाक में नामांकन होना है। आचार संहिता का पालन कड़ाई के साथ होना चाहिए। नामांकन के दौरान प्रत्याशी के साथ सिर्फ दो लोग ही अंदर जा सकेंगे। प्रत्याशियों के खर्च पर भी कड़ी निगरानी रखी जाए। अगर कोई प्रत्याशी निर्धारित सीमा 75 हजार से अधिक खर्च करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की
जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराना हमारी पहली प्राथमिकता है। इसलिए चुनाव के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वोट बढ़ाने व घटाने के कार्य में पूरी तरह पारदर्शिता बरती जाए। इस मौके पर सीडीओ एसपी सिंह, डीडीओ आरएस गौतम, दुग्ध संघ अधिकारी वीके चतुर्वेदी, डॉ आरके शाक्य, अनिल पाठक, प्रीतम सिंह आदि मौजूद रहे।