{"_id":"9f2842a471c3e2a3643e35b5232eaf93","slug":"prdani-for-more-than-a-thousand-nominations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानी के लिए एक हजार से अधिक नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानी के लिए एक हजार से अधिक नामांकन
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Tue, 17 Nov 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत के बाद जनपद में कराए जा रहे ग्राम प्रधानी के चुनाव को लेकर
विज्ञापन
सरगर्मियां बढ़ गईं हैं। प्रशासन व चुनाव के संभावित उम्मीदवारों ने चुनाव
की तैयारियां भी शुरू कर दीं। पहले चरण में जनपद के माधौगढ़, कुठौंद व
रामपुरा विकास खंड क्षेत्रों में चुनाव कराए जा रहे हैं। सोमवार से शुरू
हुई नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में तीनों विकास
खंडों से संभावित उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल किया। इस दौरान ब्लाक कार्यालयों में गहमागहमी की स्थिति रही। सुबह से देर शाम तक नामांकन प्रक्रिया जारी रही। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने भी ब्लाक कार्यालयों में पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया को परखा, साथ ही आरओ एवं एआरओ को शांतिपूर्ण ढंग से नामांकन प्रक्रिया को पूरा कराने के निर्देश दिए।
रामपुरा प्रतिनिधि केे अनुसार दूसरे दिन मंगलवार को विकास खंड कार्यालय में बड़ी संख्या मेें नामांकन हुए। इस दौरान 426 ग्राम प्रधान और 235 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए संभावित उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल हुए। इस दौरान ब्लाक कार्यालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। विकास खंड कार्यालय में पुलिस फोर्स भी बड़ी संख्या में तैनात रहा। इससे
नामांकन प्रक्रिया में किसी तरह की बाधा उत्पन्न नहीं हो सकी। कुठौंद प्रतिनिधि केे अनुसार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मंगलवार को आखिरी दिन नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। ब्लाक क्षेत्र के 67 ग्राम पंचायतों केे 687 दावेदारों ने शांतिपूर्ण तरीके से नामांकन पत्र दाखिल किया।
इस दौरान एसडीएम प्रेमचंद्र यादव ने ब्लाक कार्यालय में जाकर नामांकन प्रक्रिया को देखा, साथ ही आरओ एसपी सिंह व बीडीओ पीसी चंद्रौल को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। यहीं नहीं एसडीएम नामांकन प्रक्रिया में किसी तरह की अव्यवस्था उत्पन्न न हो सके, लिहाजा उन्होंने घूम घूम कर ब्लाक कार्यालय में होने वाली नामांकन प्रक्रिया को देखा।
168 ने किया प्रधानी पद के लिए नामांकन
मंगलवार को आखिरी दिन चार ग्राम पंचायतों से 168 प्रधानी पद केे लिए उम्मीदवारों ने नामांकन किया। 142 ने सदस्य पद के लिए पर्चे भरे। धमना से 5, रामहेतपुरा से 5, कुरसेड़ा से 7, चितौरा से 10, डिकौली से 3, हरौली से 6, बिरिया से 5, अतरेहटी से 12, शहबाजपुर से 11, गढिय़ा से 13 लोगों ने नामांकन किया। आरओ वीपीचतुर्वेदी व बीडीओ एपी प्रबल ने नामांकन प्रक्रिया को संपन्न कराया।