फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Pradhan Deepti honored for her excellent work in education and health in the village

Jalaun News: गांव में शिक्षा और स्वास्थ्य पर उत्कृष्ट काम करने वालीं प्रधान दीप्ति सम्मानित

Thu, 12 Mar 2026 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Pradhan Deepti honored for her excellent work in education and health in the village
सिरसा कलार। महेवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिम्हारा कासिमपुर की ग्राम प्रधान दीप्ति राठौर को बुधवार को नई दिल्ली स्थित डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। पंचायती राज मंत्रालय की ओर से आयोजित सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान के तहत केंद्रीय पंचायती राज, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। प्रधान ने गांव में स्वास्थ्य, शिक्षा व अन्य कामों में उत्कृष्ट काम किया है।
विज्ञापन

महेवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिम्हारा कासिमपुर में दीप्ति राठौर ने शिक्षा, खेल और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई सराहनीय कार्य कराए हैं। उनके प्रयासों से पंचायत में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा मिला और ट्रिपल सी कोर्स के माध्यम से करीब 60 बच्चों को कंप्यूटर प्रशिक्षण दिलाया गया। युवाओं के लिए गांव में ओपन जिम लगवाया गया, जहां युवक नियमित रूप से व्यायाम कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा गांव के नौनिहालों के लिए खेल मैदान में विभिन्न खेल उपकरण लगवाए गए, ताकि बच्चे मोबाइल से दूर होकर खेलकूद और पढ़ाई की ओर प्रेरित हों। ग्राम प्रधान गांव की बैठकों और समस्याओं के समाधान में स्वयं सक्रिय भूमिका निभाती हैं और ग्रामीणों के साथ मिलकर विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी उन्होंने पहल की है, जिसके चलते गांव के साथ आसपास के करीब छह गांवों के लोग भी यहां आकर उपचार और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं। शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए इन कार्यों के चलते दीप्ति राठौर की पहचान राष्ट्रीय स्तर तक पहुंची है।


उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी उन्हें दो बार दिल्ली में सम्मानित किया जा चुका है। ग्रामीण विकास में उनके योगदान को देखते हुए पंचायती राज मंत्रालय ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed