{"_id":"5de2b3df8ebc3e54bf3a5b6f","slug":"pradhan-complains-about-illegal-mining-orai-news-knp52925827","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन को लेकर प्रधान ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन को लेकर प्रधान ने की शिकायत
विज्ञापन
कदौरा। खनन माफिया बेतवा नदी से ट्रैक्टरों में मौरंग भरकर निकाल रहे है। बसरेही के ग्राम प्रधान ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है। इतना ही नहीं प्रधान ने खनन का वीडियो भी डीएम को भेजा है। एसडीएम कौशल कुमार ने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि करीब एक माह से मौरंग माफिया बेतवा नदी से मौरंग खनन कर रहे हैं। इसके बाद ट्रैक्टरों में मौरंग भरकर लाते है और उन्हें सड़क के किनारे डंप कर देते है। इसके बाद रात के अंधेरे में उक्त डंप मौरंग ट्रकों में लोड कराकर निकाली जाती है।
मामले में बसरेही के प्रधान सतीश कुमार ने डीएम को बताया कि गांव की प्रमुख सड़कों के किनारे खनन माफिया ने मौरंग डंप कर रखी है। जिससे आवागमन प्रभावित है। प्रधान ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम कौशल कुमार ने कहा कि मौके पर कदौरा पुलिस को भेजा जा रहा है, कड़ी कार्रवाई की जाएगी।