फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Power supply to eight villages remained suspended for four hours.

Jalaun News: चार घंटे बंद रही आठ गांवों की बिजली

Thu, 08 Oct 2026 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Power supply to eight villages remained suspended for four hours.
सिरसा कलार। दमरास गांव में पांच दिन पहले आंधी-पानी में गिरे बिजली के खंभों को बदलने के दौरान बुधवार को सिरसा फीडर से जुड़े आठ गांवों की बिजली करीब चार घंटे बंद रही। उमस भरी गर्मी में बिजली गुल होने से ग्रामीण परेशान रहे।
विज्ञापन



नियामतपुर बिजलीघर के सिरसा फीडर से जुड़े दमरास गांव में तालाब के पास आंधी में दो खंभे गिर गए थे। बुधवार को बिजली विभाग ने नए खंभे लगाने और केबल खींचने का काम शुरू किया। इसके चलते सिरसा कलार समेत आठ गांवों की आपूर्ति करीब चार घंटे बाधित रही। ग्रामीण घरों के बाहर पेड़ों की छांव में बैठे रहे।
विज्ञापन




ग्रामीण संदीप, वीरेंद्र, वीर सिंह और नरेंद्र ने बताया कि चार घंटे बिजली न रहने से गर्मी में काफी परेशानी हुई। नियामतपुर बिजलीघर के अवर अभियंता नवीन सचान ने बताया कि नए खंभे लगाने और केबल खींचने का काम चल रहा है। काम पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed