फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Polytechnic examination being conducted under CCTV surveillance

Jalaun News: सीसीटीवी की निगरानी में हो रही पॉलीटेक्निक परीक्षा

Mon, 17 Jun 2024 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 17 Jun 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Polytechnic examination being conducted under CCTV surveillance
उरई। स्टेशन रोड स्थित इंफोपार्क कंप्यूटर कॉलेज में पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा हो रही है। संस्था के डायरेक्टर अभय द्विवेदी ने बताया कि यह प्रवेश परीक्षा पॉलीटेक्नीक क फार्मेसी पाठ्यक्रम के लिए आयोजित की जा रही है। इसमें प्रतिदिन तीन पालियों में छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे है।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से साढ़े दस बजे तक, दोपहर 12 बजे से ढाई बजे तक और शाम साढ़े चार बजे से साढ़े छह बजे तक छात्र-छात्राएं प्रवेश परीक्षा दे रहे है। प्रत्येक पाली में पचास परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे है। रोजाना 150 छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठ रहे है। आज 18 परीक्षार्थी परीक्षा से गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में एसडीएम सौरभ पांडेय, द्वितीय मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार विजय सिंह, पॉलीटेक्नीक प्रिंसिपल नीरज जोशी, कंप्यूटर प्रवक्ता गौसुद्दीन, की देखरेख में परीक्षा संचालित हो रही है। उदयवीर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, श्रद्धा सोलंकी, महविश, कशिश, नीलेश, रोहित व्यवस्था देख रहे है। जनपद में ऑनलाइन परीक्षा केंद्र बन जाने से छात्रों को बाहर जाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed