{"_id":"619bdfac88ff6a6cba33fd50","slug":"political-orai-news-knp665498698","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने मनाया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने मनाया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। सपा कार्यालय में सोमवार को जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव की अध्यक्षता में पार्टी के संस्थापक व पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का 83 वां जन्म दिन मनाया गया। इस दौरान बैंडबाजों के बीच केक काटा गया। वरिष्ठ सपा नेता छोटेलाल मुखिया को सम्मानित किया गया। बाद में जिला अस्पताल में सपाइयों ने मरीजों को फल वितरित किया।
कार्यक्रम में सपाइयों ने मुलायम सिंह यादव के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा, विनोद चतुर्वेदी, पूर्व मंत्री श्रीराम पाल, हरिओम उपाध्याय, जैनुलाबदीन, सुरेंद्र मौखरी, महेश विश्वकर्मा, प्रतिपाल सिंह गुर्जर, विजय निस्वा, मांडवी निरंजन, हाजी जमील मंसूरी आदि मौजूद रहे।
उधर, पूर्व मंत्री इंद्रजीत यादव के आवास पर मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया। यहां प्रदीप दीक्षित, महेश द्विवेदी, जयशंकर द्विवेदी, आनंद यादव, महेंद्र कठेरिया आदि मौजूद रहे। वहीं, सपा यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव मोहम्मद अरशद कादरी व आकाश सोनी, धीरज यादव, मानू चिश्ती, अतुल भदौरिया आदि ने स्टेशन रोड पर जरूरतमंदों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया और उन्हें कंबल वितरण किए।
विज्ञापन
कोंच संवाद न्यूज एजेंसी के अनुसार सपा व्यापार सभा की ओर से मुलायम सिंह यादव का जन्म दिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। मियांगंज स्थित अनवार कॉम्प्लेक्स में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष मनोज इकड़या ने की। पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा, अनिल वैद, हरिश्चंद्र तिवारी, राजेंद्र सिंह निरंजन आदि मौजूद रहे।