{"_id":"60c104bf8ebc3e17554ea413","slug":"political-orai-news-knp6332250140","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने जहरीली शराब कांड में आबकारी मंत्री का मांगा इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने जहरीली शराब कांड में आबकारी मंत्री का मांगा इस्तीफा
विज्ञापन
उरई। अलीगढ़ में शराब से हुई मौतों के मामले में कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व की अपील पर कांग्रेस ने तहसील व ब्लॉक स्तर पर धरना प्रदर्शन किया। इसमें कांग्रेसियों ने दोषी शराब माफिया को फांसी देने और आबकारी मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। साथ में नारेबाजी भी की। जिला मुख्यालय पर कांग्रेस व सेवा दल ने अलग-अलग धरना प्रदर्शन किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा एवं शहर अध्यक्ष डॉ रेहान सिददीकी के संयुक्त नेतृत्व में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामलों में तहसील गेट के बाहर धरना प्रदर्शन कर आबकारी मंत्री का इस्तीफा एवं शराब माफिया को फांसी देने की मांग उठाई गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जहरीली शराब पीने से हुई मौतों पर मृतक के परिजनों को 20-20 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। आबकारी मंत्री बर्खास्त किया जाए और दोषी शराब माफिया को फांसी दी जाए। इस दौरान डॉ एनएस सेंगर, मोहित शर्मा, चौधरी श्यामसुंदर, अमर सिंह जागिड, सीताराम वर्मा, संजीव तिवारी, सीताराम, शकुंतला पटेल, सुनीता आदि मौजूद रहीं।
जालौन संवाद के अनुसार, प्रदेश में मिलावटी शराब की बिक्री को लेकर कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु चतुर्वेदी के नेतृत्व में गांधी स्मारक पर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बलराम विश्वकर्मा, पप्पू बाथम, प्रवेंद्र पटेल, अरुण पटेल, महेंद्र वर्मा, जवाहर सिंह, रविंद्र निरंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कोंच संवाद के अनुसार अलीगढ़ शराब कांड के विरोध में कोंच में भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल माध्यम से धरना देकर मृतकों के परिजनों को मुआवजा और शराब माफिया को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। मियागंज स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुए और वर्चुअल माध्यम से जुड़कर धरना दिया। इसमें हाजी मोहम्मद अहमद, राघवेंद्र तिवारी, प्रभुदयाल गौतम, अमित रावत, हरिओम निरंजन आदि रहे।
रामपुरा संवाद के अनुसार, नगर में कांग्रेसियों ने ब्राह्मण धर्मशाला पर एकत्रित होकर बुधवार को अमर सिंह की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में भगवान सिंह पाल, हरिशरण, राजेश रावत, शांताराम, रामकरन, अनीश, नाजिर आदि रहे।