फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   police,train,GRP,orai,station

उरई जीआरपी स्थानांनतरित हुई लूट कांड की एफआईआर

Sat, 28 Aug 2021 06:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
police,train,GRP,orai,station
नोट- उक्त खबर को डिजिटल पर रात 10 बजे के बाद चलाए।
विज्ञापन

------------------------------------------------
उरई (जालौन)। करीब पांच दिन पहले पटना इंदौर एक्सप्रेस में हुई लूट की रिपोर्ट झांसी से उरई जीआरपी को स्थानांतरित कर दी गई है। इसकी विवेचना अब कालपी जीआरपी चौकी के प्रभारी करेंगे। वहीं लुटेरों की धरपकड़ के लिए टीमों की सक्रियता बढ़ गई है। कई संदिग्धों को उठाकर उनसे पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर जीआरपी राजकुमार सिंह का कहना है कि लुटेरों का सुराग लगाने का हर संभव प्रयास जारी है, जल्द सफलता भी हाथ लगेगी।
बताते चलें कि बीती 23 व 24 अगस्त की रात उरई हाईवे स्थित सरसौखी स्टेशन के आउटर सिग्नल पर मिट्टी पोतकर बदमाशों ने पटना इंदौर एक्सप्रेस के तीन डिब्बों में लूटपाट की थी। बदमाशों ने तीन अलग अलग कोचों से तीन महिलाओं के जेवर लूटे थे। मामले में तीनों पीड़ित महिलाओं ने झांसी जीआरपी में लूट की अलग-अलग एफआईआर भी दर्ज कराई थी। क्योंकि घटनास्थल उरई था। लिहाजा अब एफआईआर भी उरई जीआरपी को स्थानांतरित कर दी गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकदमा मिल गया है और उसकी विवेचना कालपी जीआरपी चौकी के प्रभारी जयलाल कर रहे हैं। घटनास्थल सरसौखी कालपी चौकी क्षेत्र में ही आता है। बताया कि जीआरपी ने कालपी से लेकर एट के बीच के कई संदिग्धों को उठाकर पूछताछ भी की है, जल्द कोई सुराग भी मिलेगा।
विज्ञापन

-------
पांच साल पुराने अपराधियों से भी पूछताछ
जीआरपी सूत्रों के अनुसार मामले के खुलासे के लिए पुलिस पसीना बहा रही है। पांच साल तक के ऐसे अपराधी जिन्हें यात्री व मालगाड़ियों में वारदात करने में जेल हुई हो, उन्हें बुलाकर पूछताछ की जा रही है। जिससे कि इस लूटकांड का कोई सटीक सुराग पुलिस के हाथ लग सके। जेल में बंद अपराधियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
आरपीएफ कर रही सिग्नल फेल होने की जांच
वारदात करने वाले बदमाशों ने सिग्नल को किस तरह फेल किया, कैसे पटरियों के बीच में गिट्टी डाली और फिर किस तरह सिग्नल पर मिट्टी पोती, इन सबकी जांच के लिए आरपीएफ इंस्पेक्टर एमके गुप्ता को निर्देशित किया गया है। इंसपेक्टर का कहना है कि एक्सपर्ट टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है।

---------------
झांसी से भेजे गए दो दरोगा समेत 12 पुलिस कर्मी
झांसी जीआरपी के दो तेज तर्रार दरोगाओं समेत 12 पुलिस कर्मियों की टीम को शनिवार को उरई भेजा गया है। झांसी की उरई जीआरपी के साथ मिलकर लुटेरों का सुराग तलाशेगी। बता दें कि घटना के खुलासे के लिए झांसी के अलावा आगरा व कानपुर जीआरपी की टीमें भी सक्रिय की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed