{"_id":"61cf4318a3c40854995e30ef","slug":"police-suchna-khanan-orai-news-knp67279345","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन में लगे पांच ट्रैक्टर ट्राली सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन में लगे पांच ट्रैक्टर ट्राली सीज
विज्ञापन
जालौन में अवैध खनन में पकड़े गए ट्रैक्टर कोतवाली में खड़े हुए
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। नगर के आसपास बड़े पैमाने पर हो रहे मिट्टी के अवैध खनन को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन ने पुलिस के साथ कार्रवाई कर पांच ट्रैक्टर को पकड़कर सीज किया। साथ ही सात लोगों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। वहीं चर्चा है कि सत्ताधारी नेता द्वारा खनन कराया जा रहा है।
प्रतापपुरा रोड के पास से बड़े पैमाने पर मिट्टी के अवैध खनन की शिकायत मिलने पर शुक्रवार की दोपहर एसडीएम सौरभ पांडेय, नायब तहसीलदार आलोक कटियार, कोतवाली सुनील सिंह ने छापा मारा। मौके पर मौजूद लोगों में टीम को देखकर हड़कंप मच गया।
मिट्टी खुदाई कर रही जेसीबी का चालक जेसीबी लेकर भाग गया। मौके पर अधिकारियों को मिट्टी से लदे पांच ट्रैक्टर व ट्राली मिले। पुलिस ने भूपेंद्र सिंह, शत्रुघ्न सिंह, साहब सिंह, असगर, अरूण, नितेश, डब्बू को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में बताया कि मिट्टी का अवैध खनन सत्ताधारी नेता के संरक्षण में किया जा रहा है। पुलिस ने पकड़े गए ट्रैक्टरों को सीज कर दिया है। एसडीएम सौरभ कुमार पांडेय ने बताया कि मिट्टी के खनन की सूचना मिल रही थी। जिस पर मौके पहुंचकर कार्रवाई की गई है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।