फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Only BJP hoop police station, protesting

भाजपाइयों ने घेरा थाना, नारेबाजी

Sat, 16 Jul 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 16 Jul 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Only BJP hoop police station, protesting
माधौगढ़ में ज्ञापन सौंपते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
प्रांतीय आह्वान पर भाजपाइयों ने शनिवार को माधौगढ़ में जुलूस निकालकर थाने का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार को आडे़ हाथों लिया। भाजपाइयों ने कहा कि प्रदेश सरकार केंद्र से भेजने जाने वाले बजट में खूब घपला कर रही है। प्रदेश के विकास में धन खर्च नहीं किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। अखिलेश सरकार अपराध
विज्ञापन


रोकने में नाकारा साबित हो रही है। उधर, धरने के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष शिवसागर दीक्षित को सौंपा गया। थाने के पास आयोजित धरना प्रदर्शन से पहले कस्बा माधौगढ़ स्थित ठडे़श्वरी मंदिर परिसर मेें भाजपाई एकत्र हुए। वहां से जुलूस लेकर भाजपाई नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचे। यहां प्रदर्शन में पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर ने कहा कि केेंद्र सरकार हर राज्य को विकसित करने
विज्ञापन


का प्रयास कर रही है। हर एक जगह विकास कराने केे लिए बजट भेजा जा रहा है, लेकिन प्रदेश सरकार केंद्र से भेजने वाले बजट का सदुपयोग नहीं कर रही है। मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि प्रदेश में अपराध दिनोदिन बढ़ता रहा है। अब आम जनता ही नहीं, पुलिस कर्मी भी सुरक्षित नहीं हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, पुष्पेंद्र सिंह, हरिओम उपाध्याय, राममोहन पहलवान, राघवेंद्र व्यास, शत्रुघन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुरा में हुआ प्रदर्शन, दिया ज्ञापन
प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रामपुरा में धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपाईयों ने रामपुरा थाने का घेराव कर थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। इसके पहले कस्बे में जुलूस निकाला गया। सबसे पहले कार्यकर्ताओं की बैठक रामपुरा में ऊमरी बस स्टैंड स्थित कुटिया में हुई। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल ने कहा कि सपा सरकार में प्रदेश


की कानून व्यवस्था चौपट हो गई है।   पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर ने कहा कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में हर तरह से विफल हो गई है। बैठक को मूलचंद्र निरंजन, हरिओम उपाध्याय, जगदीश तिवारी, गौरीशंकर वर्मा को भी संबोधित किया। इसके बाद थाना रामपुरा का घेराव कर थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष अजय पुरवार, कमलेश पाठक, राहुल सिंह, शीलू मई, राजबहादुर सिंह, गुड्डू सिंह पुरा, अनुरुद्ध सिंह गोपालपुरा, दीपू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed