{"_id":"6140e26d8ebc3e3ee775fe0f","slug":"police-sdm-palika-co-market-orai-news-knp6522019108","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर अतिक्रमण हटवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर अतिक्रमण हटवाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। नगर के बाजार एवं अन्य स्थानों पर अतिक्रमणकारियों को चिन्हित कर उनके अतिक्रमण हटवाएं। लोडिंग, अनलोडिंग के नाम पर वाणिज्यिक वाहनों से हो रही अवैध वसूली को रोका जाए। यह निर्देश एसडीएम मीनू राणा ने नगर पालिका ईओ को दिए।
नगर में अतिक्रमण के चलते आए दिन लोग परेशान रहते हैं। नगर के देवनगर चौराहा, दीनदयाल उपाध्याय चौराहा और पानी की टंकी के पास लोडिंग अनलोडिंग के साथ ही तहबाजारी के नाम पर वाणिज्यिक वाहनों एवं ई रिक्शा चालकों से वसूली की जाती है। यह वसूली निर्धारित शुल्क से दो गुने और चार गुने तक होती है। इसकी शिकायतें भी एसडीएम को मिल रही थीं। एसडीएम ने नगर पालिका ईओ डीडी सिंह के साथ बैठक कर उन्हें निर्देश दिए कि बाजार में अतिक्रमण को लेकर मुनादी करा लें। जो दुकानदार नालियों से बाहर तख्त अन्य सामान निकाले हैं उन्हें निर्धारित समय देकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दें। यदि निर्धारित समय के बाद भी कोई उल्लंघन करता है तो अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत अतिक्रमण हटवाएं। साथ ही ऐसे अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई भी करें। इसके अलावा लोडिंग अनलोडिंग और तहबाजारी के नाम पर की जा रही अवैध वसूली को तत्काल बंद कराया जाए। यदि कोई व्यक्ति अवैध वसूली में लिप्त है तो ऐसे व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएं।