{"_id":"62473f3178b8e05e967d55f7","slug":"police-sdm-injured-asp-line-orai-news-knp688793216","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में सिपाही ने साथी पर चाकू से हमला, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में सिपाही ने साथी पर चाकू से हमला, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। पुलिस लाइन में तैनात दो सिपाही गुरुवार की रात शराब के नशे में भिड़ गए। दोनों में हाथापाई के बाद एक सिपाही ने दूसरे सिपाही पर चाकू से जानलेवा हमलाकर लहूलुहान कर दिया। लाइन में तैनात अन्य सिपाहियों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं आरोपी सिपाही को पकड़कर तत्काल सूचना उच्च अधिकारियों को दी। घायल सिपाही की तहरीर पर हमलावर सिपाही पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पुलिस लाइन परिसर में बनी बैरक में गुरुवार की देर रात सिपाही देश दीपक वर्मा व सुरेश चंद्र मिश्रा के बीच शराब पीने के लिए झगड़ा हो गया। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। तभी देश दीपक ने चाकू से सुरेश पर हमला कर घायल कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चीखपुकार सुनकर वहां मौजूद अन्य सिपाहियों ने बीच बचाव कर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल सिपाही को शुक्रवार की सुबह कन्नौज जाना था। सूचना पाकर प्रतिसार निरीक्षक उच्चाधिकारियों के साथ बैरक में पहुंचे। हमलावर सिपाही को पकड़कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने घायल सिपाही की तहरीर पर हमलावर सिपाही देश दीपक पर जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई है। एएसपी असीम चौधरी का कहना है हमलावर सिपाही शराब के नशे में था और उत्पात कर रहा था। जब सुरेश ने विरोध किया तो उसने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।