फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   police,report,transfer,bank,online

आनलाइन ठगी के शिकार हुए चार लोग, खातों से लाखों रुपये गायब

Thu, 07 Apr 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
police,report,transfer,bank,online
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्ले के चार लोगों के खाते से ऑनलाइन धोखाधड़ी कर लाखों रुपये निकाल लिए। रुपये निकल जाने की जानकारी होने पर इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर धोखाधड़ी व डीआईटीएक्ट की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी राजेंद्र गौतम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 24 फरवरी को मोबाइल पर अज्ञात फोन आया। जिसमें उसने धोखे से पैसा भेजने की बात कही। इसके बाद उसने फोन पे खाते से चार बार में 25-25 हजार कर कुल एक लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के बैंक कालोनी राजेंद्र नगर निवासी गोविंद दास ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि धोखाधड़ी कर उसके खाते से एक लाख रुपये फोन पे के माध्यम से ट्रांसफर करा लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के तुलसीधाम पटेल नगर निवासी डाक्टर संजू अग्रवाल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 25 फरवरी को धोखाधड़ी करते हुए उसके खाते से 25-25 हजार दो बार में कुल 50 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर निवासी किरन ने एसपी रवि कुमार को शिकायती पत्र दिया। बताया कि उनका खाता इंडियन बैंक शाखा कालपी में है। जनवरी से अब तक उनके खाते से ऑनलाइन धोखाधड़ी कर 80 हजार रुपये निकाल लिए। जब उन्होंने बैंक में जानकारी की तब उन्हेें रुपये निकलने की जानकारी हुई। महिला ने एसपी से जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed