फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   police,palika,JCB,co,nagar nigam

सख्ती अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया, चालान भी काटे, सामान जब्त

Thu, 23 Sep 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
police,palika,JCB,co,nagar nigam
जालौन में अतिक्रमण हटवाते एसडीएम - फोटो : ORAI
जालौन। पुलिस व प्रशासन के सहयोग से नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा गुरुवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। पहले दिन गुरुवार को देवनगर चौराहे से नगर पालिका कार्यालय तक चलते अभियान में अतिक्रमणकारियों के चालान काटे गए एवं सड़क पर रखे सामान को जब्त किया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से मंगलवार से नगर के बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलना था। इसके बाद नगर पालिका ने अतिक्रमणकारियों को अपना अतिक्रमण स्वत: हटाने के लिए 2 दिन का समय दिया था। इसके बाद भी अतिक्रमणकारियों ने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया। इसके बाद गुरुवार को एसडीएम अशोक कुमार के नेतृत्व में ईओ डीडी सिंह, कोतवाल सुनील सिंह ने अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत की। नगर के प्रवेश द्वार देवनगर चौराहा, से चुर्खी रोड एवं डाकखाने रोड से होकर कांजीहाउस व पालिका कार्यालय तक अभियान चला। जिसमें सड़क के दोनों ओर बनी नालियों को खुलवाया गया। सीएचसी के बाहर दुकानों के बाहर लगे टिन शैड को जेसीबी मशीन लगाकर हटाया गया। जेसीबी को चलता देख दुकानदारों में खलबली मच गई। फुटपाथ पर अतिक्रमण किए हुए अतिक्रमणकारियों ने स्वत: ही अपना अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। जो भी अतिक्रमण रह गया उसे जेसीबी मशीन से हटवा दिया गया। प्रशासन की पहले दिन की कार्रवाई के बारे में सुनकर बाजार बैठगंज में लोगों ने स्वत: ही अपने अतिक्रमण हटाने शुरू कर दिए। दुकानों के टिन शेड आदि को दुकानदारों ने हटाना शुरू कर दिया। इस दौरान प्रशिक्षु पीसीएस अजीत कुमार, सफाई निरीक्षक देवेंद्र सिंह, एलआई चंदन सिंह यादव, एसआई अनिल कुमार आदि पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। ईओ डीडी सिंह ने बताया कि पूरे बाजार को अतिक्रमणमुक्त कराने तक अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed