{"_id":"608309818ebc3e8d03346808","slug":"police-on-the-streets-for-corona-curfew-silence-at-nine-o-clock-orai-news-knp6250482170","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना कर्फ्यू के लिए सड़कों पर उतरी पुलिस, नौ बजे सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना कर्फ्यू के लिए सड़कों पर उतरी पुलिस, नौ बजे सन्नाटा
विज्ञापन
बाजार बंद कराते पुलिसकर्मी
- फोटो : ORAI
उरई। शुक्रवार की रात से लागू होने वाले कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए रात के आठ बजे से ही पुलिस सड़क पर उतर आई। शहर की बजरिया, घंटाघर, रामनगर, स्टेशन रोड व जिला परिषद की बाजारों को बंद कराने के लिए पुलिस की गाड़ियां दौड़ती रही।
सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में फोर्स के साथ पैदल मार्च कर बाजारों को बंद कराया। इसके चलते रात के नौ बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। एसपी डॉ यशवीर सिंह ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू के उल्लघंन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहीं पर लोग भीड़ लगाकर खड़े दिखाई देंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एडीएम प्रमिल कमार ने कहा कि लोग बेवजह घरों से न निकले, बहुत जरुरी होने पर मास्क लगाकर निकले। कोरोना संक्रमण को खत्म करने में सामाजिक दूरी काफी कारगर साबित हो सकती है। उधर, कई गेस्ट हाउस में चल रहे शादी समारोह में भी पहुंची पुलिस ने अत्यधिक भीड़ न एकत्र होने की चेतावनी दी।
कालपी संवाद के अनुसार, माल जमाखोरी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मुख्य बाजार में एक किराना व्यापारी की दुकान से बड़ी मात्रा में तंबाकू मिश्रित पान मसाला गुटका बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि बरामद माल को खाद्य सुरक्षा अधिकारी के सुपुर्द कर दिया गया है। उसके नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।