{"_id":"60f1c7eb8ebc3ebf5935149e","slug":"police-jail-fir-cop-arrest-orai-news-knp640624049","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़े दो टाप टेन अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हत्थे चढ़े दो टाप टेन अपराधी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। कोतवाली पुलिस ने टॉप टेन 2 हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को पकड़ा है। दोनों के पास से लगभग 250 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया। दोनों ही बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में 20 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि अशफाक उर्फ चिरकुट्टा निवसी मोहल्ला खटीकान को पकड़ा गया। उसके पास से 120 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया। कोतवाली में इसके खिलाफ गोवध अधिनियम, गैंगस्टर व गुंडा एक्ट जैसे 17 मामले दर्ज हैं। वह टाप टेन अपराधियों में शामिल है। उधर, पुलिस ने देवनगर चौराहे के पास से एक और टॉप टेन अपराधी बब्लू नट निवासी ग्राम धंतौली को पकड़ा है। जिसके पास से पुलिस न 120 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया। पुलिस ने बताया कि बब्लू नट के खिलाफ जान से मारने का प्रयास, गैंगस्टर एक्ट समेत जालौन व कोंच कोतवाली में 7 मामले दर्ज हैं। आरोपी के पास से नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेजा गया। (संवाद)
--
मारपीट का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमखेड़ा निवासी हाकिम सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोसी अतुल कुमार आए दिन उसके साथ अभद्रता करते रहते हैं। शुक्रवार को भी उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। (संवाद)
विज्ञापन
--
मारपीट का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमखेड़ा निवासी हाकिम सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोसी अतुल कुमार आए दिन उसके साथ अभद्रता करते रहते हैं। शुक्रवार को भी उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। (संवाद)
विज्ञापन