{"_id":"602815b18ebc3ee9061a1c29","slug":"police-is-searching-for-a-car-orai-news-knp61169476","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार को तलाश रही है पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार को तलाश रही है पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। भावना और सुमित के साथ घटना करने वालों की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। जिस कार से छात्रा भावना को फेंका गया, उसकी तलाश के लिए पुलिस टीमें बनाई है। भावना के पति देवेंद्र से भी पुलिस पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा कुछ संदिग्ध भी उठाए गए हैं। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुमित के सिर गहरी चोटें आई हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि कहीं उसे भी तो चलती कार से नहीं फेंका गया। इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा का कहना है कि ग्वालियर में अभी भी छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है।
बता दें कि दो दिन पूर्व हाल में उरई निवासी एएनएम की छात्रा भावना को आटा के अजनारा के पास चलती कार से फेंका गया था। इसके कुछ देर बाद ही पुलिस ने उरई कोतवाली क्षेत्र से ही हाईवे के किनारे माधौगढ़ निवासी सुमित का शव बरामद किया था। इसके बाद से ही अभी तक पूरी गुत्थी उलझी हुई है। पुलिस दो दिनों से भावना के फौजी पति देवेंद्र से पूछताछ कर रही है। उसके कुछ करीबियों की भी तलाश की जा रही है। अजानारा के ग्रामीणों की निशानदेही पर संदिग्ध कार को तलाशने के लिए टीमें बनाई गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बिना भावना के होश में आए मामले में कुछ स्पष्ट भी नहीं कहा जा सकता है। पुलिस के अलावा सर्विलांस की टीमें भी काम कर रही हैं। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द कोई न कोई सुराग जरुर मिलेगा। इसके बाद ही पूरी घटना का खुलासा किया जा सकेगा।