फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   police,injured,man,portel,black

ब्लाक प्रमुख और पति पर दंपती से मारपीट का आरोप

Wed, 01 Jun 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
police,injured,man,portel,black
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पड़री निवासी धीरेंद्र ने आरोप लगाया है कि 23 मई को विनोद वर्मा, ब्लाक प्रमुख और कई अन्य लोगों ने घर में घुसकर मां और पिता से मारपीट की। मारपीट में घायल मां का इलाज झांसी में चल रहा है। उनकी हालत गंभीर है। मारपीट में पिता का भी हाथ टूट गया है। धीरेंद्र ने आरोप लगाया कि ब्लाक प्रमुख के पति विनोद वर्मा ने छोटे भाई के खिलाफ छेड़खानी का एक झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। उसने पुलिस से इस मामले की शिकायत की थी। इसी रंजिश में विनोद वर्मा और ब्लाक प्रमुख रानी देवी और कई अन्य लोग उसके घर में घुस आए। भाई नीरज की तलाश करने लगे। भाई के न मिलने पर मां गुड्डी देवी को बुरी तरह पीटा। शोरगुल सुनकर बचाने आए पिता के साथ भी मारपीट की, जिससे हाथ टूट गया। इस संबंध में कोतवाल बलिराज शाही का कहना है कि शिकायत मिल गई है। ब्लाक प्रमुख और उनके पति और दो अन्य पर मामला दर्ज किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन

-----------------------------
चकरोड पर कब्जे की शिकायत सीएम से
कोंच। कोंच विकास खंड की ग्राम पंचायत गेंदोली के ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि चकरोड पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। कब्जा करने वालों के दबाव में राजस्व कर्मी चकरोड की पैमाइश नहीं कर रहे हैं। यह आरोप उन्होंने सीएम को भेजे शिकायती पत्र में लगाया है। गेंदोली के ग्राम पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह, चंद्रशेखर, रामभरोसे, अनीता देवी आदि ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायती पत्र भेजा। (संवाद)
विज्ञापन

-------------------------------------
लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप
कोंच। फास्ट फूड का काम करने वाले एक युवक ने करीब 12 युवकों पर उसे अगवा कर मोक्ष धाम पर ले जाकर लाठी डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए हरीश निवासी गांव अंडा ने बताया कि वह शादी समारोहों में फास्ट फूड बनाता है। सोमवार की सुबह करीब 10 बजे वह कुंवर पैलेस में था तभी मोहल्ला गांधीनगर निवासी सात-आठ लोग मौके पर आए और उसे उठाकर मां सिंह वाहिनी मंदिर के पास स्थित मोक्ष धाम पर ले गए। वहां गाली गलौज कर लाठी डंडों से पीटा। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। उन लोगों ने उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed