{"_id":"613cf24d8ebc3ec7777a4861","slug":"police-highway-car-jaam-track-orai-news-knp65161171","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर जोल्हूपुर मार्ग पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर जोल्हूपुर मार्ग पर लगा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। कदौरा जलालपुर मार्ग पर शुक्रवार की रात एक ट्रक खराब हो जाने के कारण मार्ग पर जाम लग गया। वहीं छोटे वाहन चालकों ने अपने वाहन पहले निकालने के चक्कर में आड़े तिरछे वाहन लगा दिए। इस कारण दोनों ओर पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को एक-एक करके निकलवाया। तब जाकर जाम खुला। जाम से करीब तीन घंटे तक लोग जूझते रहे।
बता दें कि खदाने बंद होने के बाद मौरंग व्यापारियों ने जगहञजगह सड़क के किनारे ढेर लगा लिए हैं। इस कारण सड़क सकरी हो गई है। जिस कारण आए दिन कदौरा जलालपुर मार्ग में जाम की स्थिति बनी रहती है। शुक्रवार को इसी मार्ग पर एक ट्रक खराब होने के कारण लंबा जाम लग गया। भीषण जाम से 3 घंटे तक छोटे बड़े वाहन फंसे नजर आए। जाम खुलवाने के लिए पुलिसकर्मियों को भी मशक्कत का सामना करना पड़ा। क्षेत्र के पूर्व प्रधान सेवाराम, कमलेश पाल, मोहम्मद आवेश, रामकुमार आदि ने बताया कि कस्बे के बाहर से चतेला के आगे तक मौरंग के ढेर लगे हुए हैं। प्रतिदिन सैकड़ों ट्रक निकलते हैं जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नाथ यादव ने कहा कि जाम की सूचना मिली थी। रात में ही गाड़ियों को सड़क से हटवा कर जाम खुलावा दिया गया था।