फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   police,FIR,tree,crops,man

खेत पर लगे पेड़ पर युवक का शव लटका मिला

Sun, 29 Aug 2021 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
police,FIR,tree,crops,man
मृतक प्रदीप की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
उरई। युवक का शव खेत पर लगे पेड़ पर फांसी पर लटका मिला। सुबह खेतों की ओर गए लोगों ने युवक का शव पेड़ से लटका देखा तो अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग भी आ गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर जांच पड़ताल की। इसके बाद उसकी शिनाख्त कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जालौन कोतवाली क्षेत्र के औरैखी गांव निवासी प्रदीप कुमार(35) शहर के मोहल्ला राजेंद्र नगर में किराए का कमरा लेकर पत्नी व बच्चो के साथ रहता था। फल की ठिलिया लगाकर परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार की सुबह वह घर से निकला था। लगभग सुबह दस बजे उसका शव इकलासपुरा के पास खेत में लगे बबूल के पेड़ पर तौलिया से लटका मिला। पुलिस ने उसकी पहचान कराकर जानकारी परिजनों को दी। रोते बिलखते पत्नी अनिका व बच्चे मौके पर पहुंच गए। वहीं सूचना पाकर गांव औरेखी से मां, भाई, बहन भी पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दो बेटे अंशू व बेटू है। दो वर्ष पहले प्रदीप फरीदाबाद में रहकर मजदूरी करता था। लॉकडाउन के चलते वह घर आ गया था और शहर में रहकर फल बेचता था। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। युवक ने फांसी क्यों लगाई इसके बारे में परिजन कोई जानकारी नहीं दे पा रहे है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है फिर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed