फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   police,FIR,team,block,compalsary

फल विक्रे ता की पिटाई के मामले में दरोगा लाइन हाजिर

Thu, 23 Sep 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
police,FIR,team,block,compalsary
ईटो। थाना में शिकायत करने पहुंचे पीड़ित की दरोगा द्वारा पिटाई किए जाने की शिकायत पर एसपी ने जांच कर दरोगा को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच के आदेश दिए है। गोहन कस्बा निवासी करन सिंह फल का ठेला लगाकर गुजारा करता है। दो तीन दिन पहले उसका अपने पड़ोसी वीरेंद्र अहिरवार से विवाद हो गया था। जब करन इसकी शिकायत करने थाना पहुंचा। तो वहां मौजूद दरोगा कमल प्रताप ने पीड़ित करन की पट्टे से जमकर पिटाई कर अधमरा कर दिया था। इसकी शिकायत उसने थानाध्यक्ष राजीव बैंस व उरई पुलिस कार्यालय आकर भी की थी। एसपी रवि कुमार ने बुधवार को दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं खाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई न होने से इलाकाई लोगों में रोष व्याप्त है। (संवाद)
विज्ञापन

-------------
बस की टक्कर से विद्युत पोल टूटा, हादसा टला
उरई। कोंच बस स्टैंड पर ट्रैवल्स बस ने बुधवार को विद्युत पोल में टक्कर मार दी। इससे पोल टूटकर दुकानों पर गिर पड़ा। जिससे दुकानदारों में भगदड़ मच गई। लोग बाल-बाल बच गए। वहीं कई दुकानों के बाहर रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। दुकानदारों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। बस चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। (संवाद)
विज्ञापन

---------------
बाइक की टक्कर से वृद्ध और बाइक सवार घायल
उरई। सड़क पार कर रहे वृद्ध को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। जबकि बाइक चालक भी गिरकर घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डकोर कस्बा निवासी अजुद्दी(75) बुधवार की सुबह उरई जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। तभी बाइक से आ रहे पुष्पेंद्र (25) निवासी अकोना राठ ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। लहूलुहान हालत में दोनो को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
संदिग्ध हालत में महिला झुलसी, भर्ती
उरई। संदिग्ध अवस्था में झुलसी महिला को परिजनों ने जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। हमीरपुर जनपद के थाना चिकासी के गांव जिगनी निवासी गुटाली की 50 वर्षीय पत्नी राजू संदिग्ध हालत में जल गई। परिजनों ने आननफानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस परिजनो सें पूछताछ कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed