फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Police encounter at two places, four criminals injured after being shot in the leg

Jalaun News: दो स्थानों पर पुलिस मुठभेड़, पैर में गोली लगने से चार बदमाश घायल

Wed, 03 Dec 2025 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Police encounter at two places, four criminals injured after being shot in the leg
फोटो - 06 घायल को अस्पताल ले जाती पुलिस। संवाद
कोंच/जालौन। दो स्थानों पर सोमवार की रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। चार बदमाशों के पैर में गोली लगी है। बदमाशों के पास से पुलिस को जेवर- नकदी, बाइक समेत अन्य सामान मिला है। बदमाश बिहार के रहने वाले हैं। किराये के मकान में रहकर चोरी, छिनैती करते थे।
विज्ञापन


कोंच कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश बड़ी वारदात करने की फिराक में क्षेत्र में घूम रहे हैं। इस पर पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने एसओजी, सर्विलांस टीम व कोतवाली पुलिस को तत्काल क्षेत्र में चेकिंग तेज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रात लगभग 11 बजे पुलिस टीम जब ग्राम दिरावटी-भेड़ संपर्क मार्ग पर पहुंची तो दो बाइकों पर चार संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इससे दो बदमाशों के पैर में गोली लगने पर वे घायल होकर गिर पड़े, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो साथी अंधेरे का सहारा लेकर भाग निकले। घायल बदमाशों ने पूछताछ में अपना नाम बिहार के बेगूसराय के बऊआरा निवासी धर्मेंद्र कुमार व मोतीलाल बताया। दोनों अंतरराज्यीय चोरी, छिनैती व टप्पेबाजी गिरोह के सक्रिय सदस्य बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके पास से दो तमंचे, कारतूस टप्पेबाजी, छिनैती से प्राप्त सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, एक बाइक दो पिट्ठू बैग जिनमें जेवरात साफ करने के उपकरण व केमिकल थे, बरामद किए गए। इस बीच भागे हुए दोनों बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम ने पीछा किया। कुछ देर बाद जालौन कोतवाली क्षेत्र में कोंच रोड, पावर हाउस के पास लौना रोड पर फिर दिखाई दिए और पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी और पुलिस ने बिहार के बेगूसराय के बऊआरा निवासी सुनील शाह व रोशन कुमार को भी दबोच लिया। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया है।

बदमाशों ने बताया कि उन्होंने कोतवाली क्षेत्र में महिला से टप्पेबाजी की थी। सूचना पर एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और बताया कि पकड़े गए चारों आरोपी अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हैं। इनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। पुलिस पूरे गिरोह की गतिविधियों की तहकीकात में जुटी है। बताया कि सभी किराये के मकानों में रहकर वारदातों को अंजाम दे रहे थे। सभी के ऊपर कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

फोटो - 06 घायल को अस्पताल ले जाती पुलिस। संवाद

फोटो - 06 घायल को अस्पताल ले जाती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed