{"_id":"e31c9d19a0705326732315a66028b558","slug":"police-did-not-disclose-lutkand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटकांड का खुलासा नहीं कर सकी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटकांड का खुलासा नहीं कर सकी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
Updated Wed, 21 Oct 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के दो स्थानों पर सोमवार को हुई साढ़े 29 लाख की लूट पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। हालांकि घटना के दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सबूत नहीं लगा है। उधर, पुलिस ने महिंद्रा मोर्टस के कैशियर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। लूट में प्रयुक्त स्कार्पियो कालपी की बताई जा रही है।
पुलिस ने महिंद्रा मोटर्स पर काम करने वाले कर्मचारियों के नंबर भी ले लिए है, जिनको सर्विलांस पर डालकर छानबीन की जा रही है। वही एट पेट्रोलपंप कैशियर लूट के खुलासे के लिए भी तीन टीमों को लगाया गया है। डीआईजी (झांसी) अजय मोहन शर्मा ने मातहतों को वारदात का जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया।
कोतवाल सतेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि कैशियर के बयान विरोधाभासी होने के कारण पुलिस का शक उस पर गहराता जा रहा है। वहीं एट में भाजपा नेता शंभूदयाल के पेट्रोल पंप का 15 लाख रुपया कैशियर सत्य प्रकाश अपने साथी अजय पंाचाल निवासी पिरौना के साथ बाइक से एट स्थित बैंक में पैसा जमा करने आ रहे थे।
विज्ञापन
तभी रास्ते में पिरौना व जखौली के बीच बुलेरों सवार बदमाशों ने बाइक में टक्कर मारकर दोनों को गिरा दिया जिससे वह व्गंभीर रुप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान अजय की झांसी मेडिकल कालेज में मौत हो गई थी। बुलेरो के पीछे आ रहे बाइक सवार लुटेरे रुपयों से भरा बैग लूट ले गए थे।
दोनों लूट की वारदात को संज्ञान में लेकर डीआईजी अजय मोहन शर्मा जिले में आए और मातहतों से मंत्रणा कर लूट के खुलासे के निर्देश दिए है। एएसपी शकील अहमद ने बताया कि जल्द ही दोनों वारदातों का खुलासा कर दिया जाएगा। उन्होंने महिंद्रा मोटर्स व पेट्रोलपंप कर्मियों पर भी शक जताकर जांच की बात कही है।
उधर, भाजपा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आज सिटी मजिस्ट्रेट पीके सक्सेना को ज्ञापन देकर लूटकांड का जल्द खुलासा करने की मांग की।