फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Pole broken due to car collision, power supply disrupted

Jalaun News: कार की टक्कर से टूटा खंभा, बिजली सप्लाई बाधित

Wed, 27 Aug 2025 01:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Pole broken due to car collision, power supply disrupted
जालौन। देवरी गांव के पास जालौन से कोंच की ओर जा रही तेज रफ्तार कार एचटी लाइन के खंभे से टकरा गई। हादसे में खंभा टूटकर गिर गया। कार सवार बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर एक कार में सवार शिवकुमार निवासी मोहल्ला रावतान व एक अन्य लोग कोंच की ओर जा रहे थे। जब तेज रफ्तार कार ग्राम देवरी के पास पहुंची। तभी तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू हो गई। चालक कार को संभाल नहीं पाया और कार सीधे सड़क किनारे लगे एचटी लाइन के खंभे से टकरा गई। हादसे में एचटी लाइन का खंभा टूटकर गिर गया और देवरी गांव की बिजली की सप्लाई बंद हो गई। कार सवार दोनों व्यक्ति बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद कार को बाहर निकालकर कर कार सवार वहां से निकल गए। जेई नवीन कंजौलिया ने बताया कि कार की टक्कर से एचटी लाइन का खंभा टूटा है। देवरी गांव की सप्लाई प्रभावित हुई है। नया खंभा लगवाया जा रहा है। सुबह तक बिजली की सप्लाई शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed