फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   People rushed to the bank to change notes

नोट बदलने के लिए बैंक दौड़े लोग

Thu, 10 Nov 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Thu, 10 Nov 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
People rushed to the bank to change notes
आईसीआईसीआईसी बैंक के बाहर भी ग्राहकों की लगी लाइन। - फोटो : अमर उजाला

उरई, कालपी (जालौन)। प्रधानमंत्री द्वारा 500 व 1000 रुपये के नोट बदलने के फैसले के बाद पिछले दो दिनों से जारी अफरातफरी का माहौल गुरुवार को बैंकों के खुलने के साथ थोड़ा संतुलन में आता दिखाई दिया। इस दौरान लोग सुबह आठ बजे से ही बैंकों और पोस्टआफिसों के बाहर खड़े दिखाई दिए। यहां लोगों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। दिन चढ़ने के साथ ही बैंकों में भीड़ बढ़ने लगी। इस दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस  और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी बैंकों और पोस्टआफिसों का दौरा किया। लोगों को संयम बरतने की सलाह दी।

विज्ञापन


सुबह आठ बजे बैंक व पोस्ट आफिस खुलते ही स्थानीय लोगों, व्यापारियों और खासकर महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान लोग अपनी पुरानी करेंसी के 500 व 1000 के नोटों को बदलने के लिए बैंकों व पोस्टआफिस के बाहर जुटने लगे। इस दौरान पुलिस की ओर से सभी बैंकों में एक महिला और एक पुरुष पुलिस की तैनाती कर दी गई। व्यवस्था के लिहाज से सभी बैंक, पोस्टआफिस और एटीएम के बाहर लाइन लगवाई गई। इसके अलावा फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी अलर्ट रखा गया।  उधर, प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस के आला अधिकारियों ने बैंकों का दौरा किया।  एसडीएम आलोक यादव ने सीओ जंगबहादुर के साथ स्टेट बैंक व अन्य बैंकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उधर, एसपी राकेश सिंह ने भी बैंकों का दौरा कर पुलिस को अराजक तत्वों से निपटने को तैयार रहने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed