{"_id":"641f3fdd4eaaff518007f144","slug":"people-of-12-villages-are-upset-due-to-lack-of-three-kilometer-paved-road-orai-news-c-12-1-143765-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: तीन किलोमीटर पक्की सड़क न होने से 12 गांवों के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: तीन किलोमीटर पक्की सड़क न होने से 12 गांवों के लोग परेशान
Sun, 26 Mar 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
उरई। तीन किलोमीटर सड़क कच्ची होने से एक दर्जन गांवों के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के मौसम में लोग कई किलोमीटर का चक्कर लगाकर निकलते हैं। शनिवार को बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष की अगुआई में एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने सड़क को बनवाने के लिए केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन देते हुए सड़क बनवाने की मांग की है।
डकोर ब्लाक के अटरिया से महेवा ब्लाक के नसीरपुर को जोड़ने वाली तीन किलोमीटर कच्ची सड़क है। इस सड़क से दो विधानसभाओं का जुड़ाव होने के बाद भी निर्माण नहीं हो सका है। शनिवार को बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष सोनू चौहान की अगुवाई में 12 से अधिक गांव के ग्रामीणों ने केंद्रीय राज्यमंत्री भानू प्रताप वर्मा ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि अटरिया से नसीरपुर का रास्ता वर्षो से उपेक्षा का शिकार रहा है। कई बार प्रशासन से लेकर शासन से इसको बनवाने की शिकायत कर चुके हैं लेकिन अभी तक किसी ने इसकी तरफ ध्यान नहीं दिया है।
इस दौरान सत्यपाल सिंह चौहन, हुकुम सिंह, विनोद कुमार, शिशुपाल सिंह, संग्राम सिंह, नितिन कुमार आदि मौजूद रहे।