{"_id":"6570bed05a36e307750e6a19","slug":"patients-approach-cms-after-prescribing-outside-medicine-orai-news-c-224-1-ori1001-7875-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बाहर की दवा लिखने पर मरीज पहुंचे सीएमएस के पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बाहर की दवा लिखने पर मरीज पहुंचे सीएमएस के पास
विज्ञापन
उरई। शासन की सख्ती के बावजूद जिला अस्पताल के चिकित्सकों का रवैया बदल नहीं रहा है।
वह जिला अस्पताल आने वाले मरीजों को बाहर की महंगी दवाएं लिख रहे हैं। बुधवार को चिकित्सकों द्वारा लिखी जा रही दवाओं को लेकर मरीज सीएमएस के पास पहुंच गए हैं। सीएमएस ने चिकित्सक का एक दिन का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सरकारी अस्पताल आने वाले मरीजों को चिकित्सक अपनी पर्ची थमा कर बाजार से महंगी दवाएं लिख रहे हैं। कुछ चिकित्सक तो चुनिंदा ब्रांड की दवाएं लिख रहे है हालत यह है कि कुछ चिकित्सकों की पैथॉलाजी और अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालकों से इतनी सांठगांठ है कि वह विशेषज्ञ न होने पर भी बाहर से जांच और एक्सरे, अल्ट्रासाउंड लिख देते हैं। शासन इस पर लगातार सख्ती कर रहा है।
सीएमएस डॉ. अविनेश कुमार बनौधा का भी कहना है कि वह चिकित्सकों को लगातार हिदायत दे रहे हैं कि बाहर की दवाएं न लिखे। इसके बावजूद कुछ चिकित्सक बाहर की दवाएं लिख रहे हैं।
विज्ञापन
बुधवार को आधा दर्जन मरीज सीएमएस के पास पहुंच गए और उन्होंने बताया कि चेस्ट फिजीशियन डॉ. शिवेश वर्मा ने उन्हें बाहर की महंगी दवा लिख दी है। जबकि वह गरीब हैं और बाहर की दवाएं नहीं खरीद सकते हैं।
इस पर सीएमएस ने नाराजगी जताई। उन्होंने डॉ. शिवेश वर्मा का आज का वेतन काटने के निर्देश देते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी चिकित्सक बाहर की दवाएं लिखेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।