फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Passengers please note, time of trains has changed

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, ट्रेनों के समय में हुआ परिवर्तन

Sun, 30 Jun 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Passengers please note, time of trains has changed
उरई। एक जुलाई से लागू होने वाले रेलवे की समय सारिणी में झांसी कानपुर सेक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों के समय में परिवर्तन हुआ है। हालांकि यह परिवर्तन दो से तीस मिनट का है। रेलवे ने लोगों को सलाह दी है कि वे अब नए टाइम टेबल के अनुसार यात्रा करें।
विज्ञापन

मुंबई से गोरखपुर जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस के समय में उरई आने के समय में 30 मिनट की कमी की गई है। अभी यह ट्रेन रात 9.10 बजे आती थी, अब यह 8.40 बजे उरई आएंगी। पुणे से लखनऊ जाने वाली ट्रेन के समय में भी कटौती की गई है। अब ट्रेन उरई स्टेशन रात 9.45 बजे के स्थान पर 9.17 बजे आएगी। इसी तरह गोहाटी से इंदौर जाने वाली ट्रेन का समय भी बदला गया है।
विज्ञापन

अब यह ट्रेन उरई दिन में 4.45 के स्थान पर 4.34 बजे आएगी। पुणे से लखनऊ जाने वाली 12103 व लोकमान्य तिलक से गोरखपुर जाने वाली 11079 दिन में 12.50 के स्थान पर 12.33 बजे उरई स्टेशन पर आएगी। इसके अलावा यशवंतपुर गोरखपुर के समय में भी दस मिनट की कटौती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब यह ट्रेन 11.20 के स्थान पर 11.10 बजे उरई स्टेशन आएगी। इसी तरह बांद्रा गोरखपुर, पुष्पक, राप्तीसागर, इंटरसिटी, उद्योग नगरी, जनसाधारण, साबरमती, प्रतापगढ़ से भोपाल आदि स्थानों पर जाने वाली ट्रेनों में बदलाव किया गया है। जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने यात्रियों से अनुरोध किया कि वे एक जुलाई से ट्रेनों का समय देखकर यात्रा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed