फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Parshuram Shobhayatra Barsha Flowers

परशुराम शोभायात्रा पर बरसे फूल

Sat, 29 Apr 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Sat, 29 Apr 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Parshuram Shobhayatra Barsha Flowers
भगवान परशुराम व वामन महाराज की झांकियां। - फोटो : अमर उजाला

भगवान परशुराम की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह भगवान परशुराम की आरती उतारी गई। ब्राह्मण समाज के अलावा अन्य लोगों ने उनका तिलक किया। ब्राह्मण महासभा परिसर स्थित भगवान परशुराम मंदिर परिसर में संगोष्ठी भी हुई। मुख्य अतिथि पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया ने ब्राह्मण समाज से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को बेहतर संस्कार और शिक्षा दें।

विज्ञापन


रामकुंड से शोभा यात्रा की शुरुआत भगवान परशुराम की पूजा अर्चना से हुई।  मारकंडेयश्वर तिराहा पर चैनू अग्रवाल, एसआरपी इंटर कॉलेज के पास भाजपा नेता प्रदीप गुप्ता, क्रय विक्रय समिति पर समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र तिवारी की अगुवाई में समिति के सदस्यों और कर्मचारियों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। चंदकुआं, स्टेट बैंक, सेंवढा कुआं, तहसील पावर हाउस होती हुई शोभायात्रा बजरिया स्थित ब्राह्मण महासभा परिसर पहुंची। जहां महासभा अध्यक्ष देवीदयाल रावत की अध्यक्षता, पूर्व बार संघ अध्यक्ष विनोद अग्हिोत्री, सनाढ्य सभा के अध्यक्ष मनोज दूरवार, विहिप अध्यक्ष सुशील दूरवार, कोतवाल देवेन्द्र द्विवेदी की मौजूदगी में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर अनुरुद्घ मिश्रा,ं संजय रावत, सतीश रिछारिया, सुनीलकांत तिवारी, राकेश तिवारी, प्रभुदयाल गौतम, विनोद पाठक विरगुवां, सुरेश द्विवेदी डीहा, आनंद द्विवेदी, ओपी कौशिक आदि मौजूद रहे। उरई के आचार्य नरेंद्र देव इंटर कालेज में परशुराम जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी ने जयंती पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख सुदामा दीक्षित, यज्ञदत्त त्रिपाठी, योगेश द्विवेदी, राजेंद्र तिवारी, कृपाशंकर दुबे, अनुज मिश्रा, दीपक अग्निहोत्री, आशीष चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भी मनी परशुराम जयंती
जालौन। ब्राह्मण महासभा ने़ बड़ी माता मंदिर के पास परशुराम जयंती भगवती शरण मिश्रा की अध्यक्षता में मनाई। महासभा के पदाधिकारियों ने परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया तथा लोगों से उनके बताए रास्तों पर चलने को कहा। कार्यक्रम में मिथलेश मिश्रा, विनोद चतुर्वेदी, विजय शंकर, राजू मिश्रा, कैलाश नारायण, सोनू, अनिल त्रिपाठी, सूनील त्रिपाठी मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed