{"_id":"5d6ebde08ebc3e93c734a591","slug":"pankaj-s-good-work-brought-reward-orai-news-knp511422489","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंकज के अच्छे काम ने दिलाया इनाम का मुकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंकज के अच्छे काम ने दिलाया इनाम का मुकाम
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : ORAI
उरई। स्कूलों में अक्सर शिक्षक पढ़ने वाले बच्चों को काम (होमवर्क) देते हैं, लेकिन कुछ काम ऐसे होते हैं, जो विद्यार्थियों के साथ-साथ स्कूल को भी उल्लेखनीय स्थान दिला सकते हैं। पढ़ाने के अतिरिक्त शिक्षक के अपने स्तर से किए कुछ अलग काम की मिसाल है महेबा विकास खंड के हरकूपुर का विद्यालय। अच्छे रखरखाव से इस स्कूल को बड़ा नाम मिला है तो स्कूल को अच्छा नाम दिलाने वाले प्रधानाध्यापक पंकज पालीवाल को सम्मान और इनाम की तैयारी है।
पंकज का नाम प्रदेश स्तर पर तैयार हुई उन खास शिक्षकों की सूची में है, जिन्हें शिक्षक दिवस पर लखनऊ में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ सम्मानित करेंगे। उरई निवासी पंकज पालीवाल ने कुछ समय के भीतर हरकूपुर के विद्यालय की शक्ल और माहौल दोनों बदल दिए। इसी विद्यालय में कार्यरत पत्नी पूनम पालीवाल ने भी इस काम में उनका पूरा साथ दिया।
देखते-देखते यह विद्यालय न सिर्फ फर्नीचर व अन्य जरूरी चीजों में आत्मनिर्भर हो गया बल्कि यूनिफॉर्म, किताबों से लैस बच्चे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में भी रहते हैं। विद्यालय की खास तरह की रंगाई-पुताई भी हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचती है। ऐसी विशेषताओं के दम पर ही यह विद्यालय जिले के आदर्श स्कूलों में शुमार है। साथ ही इसे आम से खास विद्यालय बनाने वाले पंकज पालीवाल सूबे के सबसे बड़े शिक्षक सम्मान के मुहाने पर हैं।
विज्ञापन
विभागीय सूत्र बताते हैं कि पूर्व में जिले से सीएम सम्मान के लिए भेजे गए प्रस्ताव में कुछ और नाम शामिल थे लेकिन राज्य स्तर तक पहुंची पंकज के योगदान की शोहरत ने अन्य नामों को पीछे करके उन्हें सम्मान के योग्य घोषित करवा दिया। इस सम्मान को प्राप्त करने वाले शिक्षक सरकार के स्तर से दो वर्ष के सेवा विस्तार के हकदार होते हैं। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा के साथ कुछ अन्य सहूलियतें भी दी जाती हैं।

शिक्षक पंकज पालीवाल- फोटो : ORAI