फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   palika,video,eo,mobile,challan

लाल निशान पार किया तो 500 से लेकर लगेगा 3000 हजार का जुर्माना

Wed, 27 Apr 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
palika,video,eo,mobile,challan
कदौरा। नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह ने मुख्य बाजार व सब्जी मार्केट में होने वाले अतिक्रमण को रोकने के लिए लाल निशान की पट्टी खिंचवाकर दुकानदारों को चेताया है। लाल निशान के बाहर तख्त, ठेला, बांस-बल्ली लगाने वालों से जुर्माना लिया जाएगा। जुर्माना में 500 से 3000 हजार रुपये तक देने होंगे।
विज्ञापन

बुधवार को नगर पंचायत कर्मियों ने कस्बे के व्यस्ततम मुख्य बाजार व सब्जी मंडी में सड़कों के किनारे लाल निशान की पट्टी खींची और घोषणा कर दुकानदारों को निशान के अंदर रहने की चेतावनी दी। ईओ ने कहा कि मुख्य मार्केट में सड़क के किनारे दुकानदार तख्त, ठेला व बांस बल्ली लगाकर अतिक्रमण कर लेते हैं। इस कारण रास्ता संकरा हो जाता है। लोगों को निकलने में परेशानी हो रही है। पहले भी कई दुकानदारों के तख्त ठेलों को कब्जे में लेकर जुर्माना वसूला गया था। उन्होंने कहा कि लाल निशान के बाहर जिस दुकानदार का सामान मिलेगा तो उससे जुर्माना लिया जाएगा। गंदगी फैलाने वालों का वीडियो बनाकर उनके व्हाट्सऐप नंबर 8189078199 पर भेजा जा सकता है। अब तक 63 लोगों का चालान किया गया है। इसमें 17 लोगों ने जुर्माना नहीं भरा है। इन सभी को नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन

--------------
फोटो-2-सफाई कर्मियों से जानकारी लेते राज्य निगरानी सदस्य। संवाद
स्वच्छता के लिए घर के आसपास सफाई रखें
राज्य निगरानी समिति के सदस्य पहुंचे नगर पंचायत
संवाद न्यूज एजेंसी
एट। राज्य निगरानी समिति के सदस्य भग्गूलाल वाल्मीकि ने बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर सफाई कर्मचारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। सीवर सफाई के दौरान सफाई कर्मी की मौत पर अब तक उसके आश्रितों को मुआवजा नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। कहा कि स्वच्छ सुंदर भारत बनाने के लिए सभी लोग जागरूक होकर अपने घर के आसपास सफाई रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी समस्याएं सीएम योगी के समक्ष रखी जाएंगी। आने वाले समय में जो सफाई कर्मी नगर पंचायतों में अस्थाई हैं, उन्हें नियमित करने पर सरकार विचार कर रही है। कहा कि सफाई कर्मियों को 26 दिन का जो वेतन मिलता है उसे 30 दिन का देने के लिए बात रखेंगे। ईओ प्रद्युम्न कुमार ने बताया कि पंचायत में 28 सफाई कर्मचारी तैनात हैं। इस मौके पर सफाई कर्मी जितेंद्र कुमार, प्रदीप, राजू, मंगला, भारती, अश्वनी आदि मौजूद रहे।

----------------
घरेलू सीवर टैंक की सफाई निजी कर्मी से न कराएं
समिति सदस्य ने ईओ को निर्देशित किया कि कस्बे में मुनादी के माध्यम से सभी को अवगत कराएं कि घर पर बने सीवर टैंक की सफाई निजी कर्मचारी से न कराई जाए। नगर पंचायत में सीवर टैंक साफ कराने की व्यवस्था है। सीवर टैंक सफाई के लिए नगर पंचायत में जानकारी दें। यदि निजी कर्मचारी से सफाई कराते पकड़े गए तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed